भेड़पालकों ने पुलिस कर्मियों पर लगाए मारपीट के गंभीर आरोप, SP से लगाई न्याय की गुहार

चम्बा में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करते हुए बसोधन पंचायत के दो भेड़पालकों ने बकलोह पुलिस चौकी के कर्मियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

May 1, 2026 - 19:24
 0  7
भेड़पालकों ने पुलिस कर्मियों पर लगाए मारपीट के गंभीर आरोप, SP से लगाई न्याय की गुहार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
चम्बा 01 मई, 2026 : 

चम्बा में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करते हुए बसोधन पंचायत के दो भेड़पालकों ने बकलोह पुलिस चौकी के कर्मियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को बसोधन पंचायत के पूर्व प्रधान रूड़िया राम की अगुवाई में पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचे थे।

पीड़ितों की पहचान केवल सिंह पुत्र पूर्ण निवासी गांव मानकोट और निधिया राम पुत्र दोलू राम निवासी गांव ठेहड़ा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वे भेड़-बकरी पालन का कार्य करते हैं। 16 अप्रैल को वे ककीरा के निकट कालाफाट क्षेत्र से अपना डेरा हटाकर लाहौल-स्पीति की ओर प्रस्थान कर रहे थे। 18 अप्रैल को उन्हें कालाफाट गांव के एक व्यक्ति का फोन आया, जिसमें उनसे गोविंद नामक व्यक्ति की बकरियां चोरी होने के संबंध में पूछताछ की गई। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने उस समय भी स्पष्ट कर दिया था कि उनके पास कोई चोरी की बकरियां नहीं हैं और ग्रामीण स्वयं मौके पर आकर जांच कर सकते हैं। इसके बाद भी उनसे दोबारा इस बाबत पूछताछ की गई।

पीड़ितों का आरोप है कि 27 अप्रैल को उन्हें पूछताछ के लिए बकलोह पुलिस चौकी बुलाया गया। 28 अप्रैल को जब वे चौकी पहुंचे, तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने पूछताछ के दौरान उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके अगले दिन 29 अप्रैल को निधिया राम को दोबारा चौकी बुलाकर पीटा गया। पीड़ितों ने शिकायत में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उन्हें पट्टे (बैल्ट) से पैरों के तलवों पर मारा गया, जिससे उन्हें चलने-फिरने में भारी कठिनाई हो रही है। निधिया राम ने बताया कि मारपीट के चलते उनके कान में गंभीर चोट आई है, जिससे उन्हें सुनने में भी समस्या हो रही है। दोनों पीड़ितों ने कहा कि पुलिस की पिटाई से उनके पूरे शरीर में सूजन और असहनीय दर्द बना हुआ है।

इस पूरे मामले पर एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने गंभीरता दिखाते हुए डीएसपी डल्हौजी को मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए हैं। एसपी ने आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow