मंडी को पछाड़ कर धर्मशाला कॉलेज ने अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता पर किया कब्जा

नाहन शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित 3 दिवसीय अंतर महाविद्यालय की कबड्डी प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला मंडी और धर्मशाला कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें धर्मशाला कॉलेज की टीम ने मंडी कॉलेज को पराजित करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय यूथ कल्चर एंड स्पोर्ट्स आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता टीमों को पुरस्कृत किया

Dec 5, 2024 - 18:19
Dec 5, 2024 - 18:34
 0  38
मंडी को पछाड़ कर धर्मशाला कॉलेज ने अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता पर किया कब्जा
मंडी को पछाड़ कर धर्मशाला कॉलेज ने अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता पर किया कब्जा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  05-12-2024
नाहन शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित 3 दिवसीय अंतर महाविद्यालय की कबड्डी प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला मंडी और धर्मशाला कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें धर्मशाला कॉलेज की टीम ने मंडी कॉलेज को पराजित करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय यूथ कल्चर एंड स्पोर्ट्स आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। 
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कबड्डी एक लोकप्रिय खेल बने हुए है और पहले जहां महिलाओं की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 5 से 6 टीमें पहुंचती थी वहीं अब इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है और यहां आयोजित हुई प्रतियोगिता में भी प्रदेश से 34 कॉलेज की महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज और विश्वविद्यालय में खेले जाने वाले स्पोर्ट्स इवेंट को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन हमेशा गंभीर रहता है और यह कोशिश रहती है कि कैसे खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए और कौशल के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन किया जाए। 
उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला से हमेशा ही बेहतरीन खिलाड़ी निकले हैं और कबड्डी  में सिरमौर जिला की महिला खिलाड़ियों ने देश भर में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से लगातार कबड्डी के प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आ रहे हैं।  उन्होंने बताया कि नाहन के डॉक्टर वाईएस परमार महाविद्यालय द्वारा यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाई गई। 
उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता सबसे आकर्षित प्रतियोगिता रही। इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता को प्रदेश के सभी कॉलेज अपने यहां आयोजित करने को लेकर उत्साहित रहते हैं । उन्होंने बताया कि क्रिकेट के बाद कबड्डी प्रतियोगिता का लोगों में खास क्रेज है और लोग भारी संख्या में कबड्डी देखने पहुंचते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow