मंडी में दिल दहला देने वाली वारदात , 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या , आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई , जहां 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में रहने वाली छात्रा सुबह अपने घर से कॉलेज के लिए निकली थी। रास्ते में अज्ञात हमलावर ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया और उसका गला काट दिया

Apr 13, 2026 - 18:27
 0  54
मंडी में दिल दहला देने वाली वारदात , 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या , आरोपी गिरफ्तार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  13-04-2026
हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई , जहां 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में रहने वाली छात्रा सुबह अपने घर से कॉलेज के लिए निकली थी। रास्ते में अज्ञात हमलावर ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया और उसका गला काट दिया। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले की क्रूरता इतनी ज्यादा थी कि छात्रा का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। 
मृतक की पहचान 19 वर्षीय सिया गुलेरिया के रूप में हुई है, जो छात्र राजनीति में भी सक्रिय बताई जा रही थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता से उसे कुछ ही घंटों में पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी खेतों में छिपा हुआ था, जहां लोगों ने घेरकर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक नैण गांव की 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा की बीच रास्ते में बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने छात्रा का सिर धड़ से अलग कर दिया, जिससे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। बताते है कि छात्रा सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में आरोपी ने उस पर हमला बोल दिया और अत्यंत क्रूरता से उसका सिर कलम कर दिया। शव की हालत देखकर स्थानीय लोग भी दहल गए। 
यह वारदात सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास की बताई जा रही है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। इस वारदात के बाद नैण गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। सरकाघाट थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने कहा कि वारदात के हर पहलू की जांच की जा रही है। 
हत्यारोपी गिरफ्तार 
 
 कॉलेज छात्रा का मर्डर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जंगल से पकड़ा गया है। गौर हो कि सोमवार सुबह नैण गांव की 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा की बीच रास्ते में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने छात्रा का सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी और 2-3 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। 
अब उसे पुलिस स्टेशन लाया जा रहा है, जहां उससे गहन पूछताछ होगी और कत्ल का इरादा जाना जाएगा। सरकाघाट थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने कहा कि वारदात के हर पहलू की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow