ममता तारतार : मां खुद अपने प्रेमी से करवाती थी तीन साल की बच्ची से दुराचार जानिए कैसे खुला भेद 

अगर रिश्ते ही तार-तार होने लगें, तो वह रिश्ते नहीं कलंक कहलाते हैं। क्या एक मां इतनी निर्दयी और बेरहम हो सकती है कि खुद अपनी मासूम बेटी का दुष्कर्म करवाए और फिर इसका वीडियो भी बनाए। समाज में ऐसी कल्पना भी नहीं की जा सकती , लेकिन ऐसा हकीकत में हुआ है

Mar 22, 2025 - 19:26
 0  289
ममता तारतार : मां खुद अपने प्रेमी से करवाती थी तीन साल की बच्ची से दुराचार जानिए कैसे खुला भेद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - चंडीगढ़  22-03-2025

अगर रिश्ते ही तार-तार होने लगें, तो वह रिश्ते नहीं कलंक कहलाते हैं। क्या एक मां इतनी निर्दयी और बेरहम हो सकती है कि खुद अपनी मासूम बेटी का दुष्कर्म करवाए और फिर इसका वीडियो भी बनाए। समाज में ऐसी कल्पना भी नहीं की जा सकती , लेकिन ऐसा हकीकत में हुआ है। 
जानकारी के अनुसार मोहाली में तीन साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह दुष्कर्म खुद बच्ची की मां ने अपने बॉयफ्रेंड से करवाया है। पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह (30 साल) निवासी जिला मानसा के रूप में हुई है। आरोपी रणजीत सिंह के पीड़ित बच्ची की मां के साथ पिछले करीब एक साल से अवैध संबंध थे। 
वे दोनों मिलकर तीन साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया गया है। पुलिस अब दोनों से मामले के बारे में और पूछताछ कर रही है। पीड़ित मासूम बच्ची की मां खुद ही अश्लील हरकतों का वीडियो बनाती थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow