महंगा हुआ मनाली से रोहतांग दर्रा वाया अटल टनल का सफर, निगम ने बस किराये में 100 रुपये की बढ़ोतरी 

अटल टनल बनने के बाद भी 13,050 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। आजकल यहां सैलानियों का हुजूम उमड़ रहा है। पर्यटक ठंडी वादियों का आनंद लेने के लिए कुल्लू-मनाली का रुख कर रहे हैं। ऐसे में एचआरटीसी ने सैलानियों की सुविधा के लिए रोहतांग दर्रा के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू

Jun 6, 2025 - 12:03
 0  38
महंगा हुआ मनाली से रोहतांग दर्रा वाया अटल टनल का सफर, निगम ने बस किराये में 100 रुपये की बढ़ोतरी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     06-06-2025

अटल टनल बनने के बाद भी 13,050 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। आजकल यहां सैलानियों का हुजूम उमड़ रहा है। पर्यटक ठंडी वादियों का आनंद लेने के लिए कुल्लू-मनाली का रुख कर रहे हैं। ऐसे में एचआरटीसी ने सैलानियों की सुविधा के लिए रोहतांग दर्रा के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की है। 

इस बार मनाली से रोहतांग का सफर महंगा हो गया है और निगम ने बस किराये में 100 रुपये की वृद्धि की है। 600 की जगह अब प्रति सवारी 700 रुपये कर दिया है। इन दिनों निगम की चार से पांच इलेक्ट्रिक बसें रोज मनाली से रोहतांग दर्रा जा रही हैं। सैलानियों की भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी कुल्लू डिपो बसों में और बढ़ोतरी करेगा। हालांकि मई के मुकाबले अब सैलानियों की संख्या बढ़ गई है। 

रोहतांग में भी हजारों की संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। निगम इन इलेक्ट्रिक स्पेशल बसों से मनाली से गुलाबा, मढ़ी, रोहतांग दर्रा, ग्रांफू, कोकसर, अटल टनल रोहतांग, धुंधी और सोलंगनाला होकर भ्रमण करवा रही है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने वायु प्रदूषण को देखते हुए रोहतांग दर्रा के लिए वाहनों की संख्या को सीमित कर दिया है।

एचआरटीसी मनाली के अड्डा प्रभारी खूब राम ने कहा कि मनाली से सुबह 7:00 बजे से रोहतांग दर्रा के बसों को रवाना किया जाता है। अभी चार से पांच बसें भेजी जा रही हैं। मांग अधिक रहने पर इलेक्ट्रिक बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow