महिला से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार दो लुटेरों फरार

प्रदेश के जिला ऊना शहर के वार्ड नंबर 9 में वीरवार सुबह चेन स्नेचिंग की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बाइक सवार दो लुटेरों ने एक महिला से सोने की चेन छीनकर फरार

Nov 28, 2024 - 19:43
 0  88
महिला से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार दो लुटेरों फरार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    28-11-2024

प्रदेश के जिला ऊना शहर के वार्ड नंबर 9 में वीरवार सुबह चेन स्नेचिंग की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बाइक सवार दो लुटेरों ने एक महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लुटेरे नंगल या संतोषगढ़ की ओर भाग निकले। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ऊना शहर के वार्ड नंबर 9 की निवासी शशि कौशल सुबह पास के मंदिर में माथा टेकने गई थीं। लौटकर जैसे ही उन्होंने अपने घर के गेट के अंदर प्रवेश किया, तभी बाइक सवार दो युवक, जो उनका पीछा कर रहे थे, मौके पर पहुंचे। 

उनमें से एक युवक ने गेट के अंदर घुसकर महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और दोनों फरार हो गए। महिला के चिल्लाने पर स्थानीय लोग तुरंत एकत्रित हुए, लेकिन तब तक लुटेरे दूर निकल चुके थे। चेन की कीमत 55 से 65 हजार रुपये के बीच बताई जा रही है।

लूट की वारदात पड़ोसियों के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच  शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लूट में इस्तेमाल की गई बाइक एक साल पहले लुधियाना से चोरी हुई थी। इस चोरी की रिपोर्ट लुधियाना पुलिस के पास दर्ज है।  

घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और गश्त तेज करने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे और क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

पुष्टि करते हुए एएसपी ऊना, संजीव भाटिया ने बताया महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और चोरी की बाइक के आधार पर लुटेरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow