मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीन माह से निरंतर सफाई अभियान आयोजित 

तीर्थ नगर जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुन्दर एवं मॉडल जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में तीन माह से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा

Feb 7, 2026 - 20:05
 0  4
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीन माह से निरंतर सफाई अभियान आयोजित 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

02 लाख 28 हजार 635  लोगों ने महा मेगा सफाई अभियान में हुए शामिल

न्यूज़ एजेंसी - हरिद्वार    07-02-2026

तीर्थ नगर जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुन्दर एवं मॉडल जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में तीन माह से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
     
महा मेगा स्वच्छता अभियान के अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार विगत 03 माह से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई अभियान में ओर तेजी लाने के लिए जनपद में आज महा मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया है। 

जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों,जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों,धार्मिक संस्थानों,व्यापार मंडल, शिक्षण संस्थानों,स्वयं सेवी संगठनों,पुलिस विभाग,महिला समूह एवं ग्रामीणों के सहयोग से पूरे जनपद में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
        
उन्होंने सभी जनपदवासियों, पर्यटकों,श्रद्धालुओं से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति सर्वजनिक स्थानों पर एवं अपने आस पास के क्षेत्रों में कूड़ा कचरा न फैंके तथा कूड़े कचरे को निर्धारित स्थलों पर लगाएं गए कूड़ा संग्रह केंद्र में ही डाले।
          
उन्होंने कहा कि सफाई एक दिन का कार्य नहीं है यह प्रतिदिन का कार्य है तथा सफाई को हम अपने आदत में डालते हुए प्रतिदिन अपने घर आंगन एवं आस पास क्षेत्र को साफ सुथरा करें। 

इस अभियान में अध्यक्ष जिला पंचायत किरण चौधरी,राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, मेयर नगर निगम हरिद्वार किरण जैसल,मेयर नगर निगम रुड़की अनीता अग्रवाल, विधायक लक्सर मोहम्मद शहजाद,सभी ब्लॉक प्रमुखों,नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों ने अपने अपने क्षेत्रों में चलाया गया मेगा स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्वयं सफाई की।

हरिद्वार सासंद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनप्रतिनिधियों के साथ हरिद्वार में गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया तथा राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ,अध्यक्ष जिला पंचायत किरण चौधरी,रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा,लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद एवं मेयर नगर निगम हरिद्वार किरण जैसल,मेयर रुड़की अनीता अग्रवाल ने अपने अपने क्षेत्रों में चलाया गया मेगा स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्वयं सफाई की।

धार्मिक संस्थानों एवं स्वयं सेवी संगठनों,महिला समूह,नेचर फाउंडेशन संस्थान,व्यापार मंडल,पंजाबी महासभा एवं पत्रकारों ने किया स्वच्छता महा मेगा अभियान में प्रतिभाग

मेगा महा स्वच्छता अभियान में प्रेम नगर आश्रम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 800 लोगों ने प्रतिभाग किया तथा शांतिकुंज भी सफाया अभियान में शामिल हुआ,जिसमें लगभग 300 लोगों द्वारा स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया गया।पंजाबी महासभा,महिला मंगल दलों,युवक मंगल दलों एवं पत्रकारों द्वारा भी चलाया गया स्वच्छता अभियान।

जनपद के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज में छात्र छात्राओं इव शिक्षकों द्वारा सकता महा  स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया गया इस अवसर पर स्वच्छता की भी शपथ दिलाई गई तथा स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकले गई। नगर निगम,नगर पालिका, नगर पंचायतों,औद्योगिक इकाई एवं बीएचईएल द्वारा भी चलाया गया स्वच्छता अभियान

महा सफाई अभियान में पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा,उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार,एचआरडीए सचिव मनीष कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,सहायक नगर आयुक्त रिषभ उनियाल सहित जनप्रतिनिधि,पर्यावरण मित्र,अधिकारी,कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार खबर जारी करने तक 02 लाख 28 हजार 635 लोगों द्वारा इस मेगा सफाई अभियान में प्रतिभाग किया गया तथा 100 मीट्रिक टन सुखा एवं गीला कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया। जिसमें गीला कूड़ा 52 मीट्रिक टन एवं सुखा कूड़ा 48 मैट्रिक टन एकत्रित किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow