मुख्यमंत्री ने किया सशस्त्र कल्याण कोष में उदारतापूर्वक योगदान करने का आग्रह

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज यहां सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सशस्त्र सेना का झंडा लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सशस्त्र कल्याण कोष में अंशदान किया

Dec 7, 2025 - 17:56
 0  20
मुख्यमंत्री ने किया सशस्त्र कल्याण कोष में उदारतापूर्वक योगदान करने का आग्रह
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  07-12-2025

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज यहां सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सशस्त्र सेना का झंडा लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सशस्त्र कल्याण कोष में अंशदान किया। 
उन्होंने सभी नागरिकों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने और सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के दृष्टिगत इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। 
देश सेवा करते हुए सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों द्वारा दिया गया अतुलनीय बलिदान हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उप-निदेशक शिमला व किन्नौर सैनिक कल्याण लेफ्टिनेंट कमांडर अतुल चंबियाल भी इस अवसर पर मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow