देशभर में बिकेगा हिमाचल में प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की का आटा,ऑनलाइन बिक्री के लिए भी होगा उपलब्ध  

प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की का आटा अब देशभर में बिकेगा। डिपुओं के बाद अब हिमभोग मक्की आटा ऑनलाइन भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा

Jan 25, 2025 - 13:40
Jan 25, 2025 - 13:45
 0  41
देशभर में बिकेगा हिमाचल में प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की का आटा,ऑनलाइन बिक्री के लिए भी होगा उपलब्ध  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     25-01-2025

प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की का आटा अब देशभर में बिकेगा। डिपुओं के बाद अब हिमभोग मक्की आटा ऑनलाइन भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हाल ही में लॉन्च हई ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विकसित ई-कॉमर्स वेबसाइट हिम ईरा पर जल्द इसकी बिक्री शुरू कर दी जाएगी। 

हिमईरा वेबसाइट पर अभी तक 90 फीसदी ऑर्डर दूसरे राज्यों से आए हैं। हिमाचल के मुकाबले दूसरे राज्यों के लोग प्राकृतिक तरीके से तैयार उत्पादों को खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की के आटे की मांग बढ़ती जा रही है। डिपुओं में सप्लाई पहुंचते ही आटे की पैंकिग हाथोंहाथ बिक गई।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस आटे को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने आपस में समझौता किया है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। 

ऐसे में जो लोग डिपुओं में आटा खरीदने नहीं जा सकते, वे घर बैठे ऑनलाइन हिमभोग आटे को मंगवा सकते हैं। डिपुओं में यह आटा 50 रूपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिकता है। वेबसाइट पर बिक्री के लिए अभी इसके दाम तय किए जाएंगे।

ग्रामीण विकास विभाग से प्रदेश के 44 हजार स्वयं सहायता समूहों से 3,50,000 से अधिक ग्रामीण महिलाएं जुडी हुई हैं। इस वेबसाइट पर इन सभी महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को बेचा जाएगा। वहीं इससे स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को वैश्विक मंच उपलब्ध होगा, जिससे ग्रामीण कारीगरों और उद्यमियों के उत्पादों को विस्तार मिलेगा और ऑनलाइन बिक्री के माध्यम से उनकी आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।

जल्द ही हिमईरा वेबसाइट पर प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की का आटा बिकना शुरू हो जाएगा। अभी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के साथ इसके लिए अंतिम चरण की बातचीत चल रही है। 15 दिनों बाद इसकी ऑनलाइन बिक्री भी शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ और भी नए प्रोडक्ट को बिक्री के लिए वेबसाइट में जोड़ा जाएगा- कल्यानी गुप्ता, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow