मुख्यमंत्री से शिमला में मिला सोलन विधानसभा का प्रतिनिधिमंडल , विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा

सोलन विधानसभा का एक विशाल प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडील जी के कुशल नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से शिमला सचिवालय में मिला। वहां पहुंचते ही पूरा सचिवालय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु और स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनी राम के नारों से गूंज उठा

May 18, 2025 - 19:35
 0  48
मुख्यमंत्री से शिमला में मिला सोलन विधानसभा का प्रतिनिधिमंडल , विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  18-05-2025
सोलन विधानसभा का एक विशाल प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडील जी के कुशल नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से शिमला सचिवालय में मिला। वहां पहुंचते ही पूरा सचिवालय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु और स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनी राम के नारों से गूंज उठा। इस प्रतिनिधिमंडल ने सोलन क्षेत्र की जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर कर्नल संजय शांडिल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सोलन विधानसभा के कोने-कोने से आए लगभग 600 से अधिक लोगों ने एकजुट होकर शक्ति प्रदर्शन किया, जिससे जनभावनाओं की प्रतिध्वनि मुख्यमंत्री तक प्रभावशाली ढंग से पहुंची। 
मुख्य रूप से सोलन व कंडाघाट में युद्धस्तर पर चल रहे अस्पताल निर्माण कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने कंडाघाट अस्पताल के लिए 3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की घोषणा की, साथ ही कंडाघाट क्षेत्र में एक डे-बोर्डिंग स्कूल की स्वीकृति भी प्रदान की। चायल क्षेत्र से जुड़े पूर्व प्रधान बांजनी प्रेम कश्यप व मदन ठाकुर जी ने चायल क्षेत्र की आठ पंचायतों से टी.सी.पी. (Town & Country Planning) को हटाने की मांग रखी। इसके अतिरिक्त पूर्व प्रधान सिरीनगर गुरविंदर सिंह काला व अमित ठाकुर जी ने नगर पंचायत कंडाघाट को निरस्त करने की मांग को मजबूती से रखा, जिस पर मुख्यमंत्री ने इसे कैबिनेट बैठक में रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा जनहित से जुड़े अनेकों मुद्दों पर चर्चा हुई एवं मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। 
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: मुकेश शर्मा, जय प्रकाश (JD), महिंदर सिंह ठाकुर, ईश्वर सिंह ठाकुर, लीला देवी ठाकुर, मदन हिमाचली, राजवीन्दर कौर, कमल शर्मा, सीता ठाकुर, रीता ठाकुर, निशा ठाकुर, लज्जया देवी, संधिरा सिंह दूलटा, विकास ठाकुर, रजनीश ठाकुर, नरेश कुमार, राकेश मेहता, अनिल शर्मा, अजय शर्मा, इन्द्रपाल, प्रदीप वर्मा, सचिन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुशाग्र ठाकुर, एन.एस.यू.आई. जिला अध्यक्ष सुशील कोन्डल, यूंका अध्यक्ष सोलन हितेश ठाकुर, पुरुषोत्तम, विवेक कुमार राहुल, पुनीत शर्मा, नवीन, रविकांत शर्मा, विशाल शर्मा, गंगा राम, सुरेन्द्र ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow