IAS केके पंत ने संभाला कार्यकारी मुख्य सचिव का पद

हिमाचल प्रदेश में साल 1993 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कमलेश कुमार पंत ने कार्यकारी मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभाल लिया है। उत्तराखंड मूल के कमलेश कुमार पंत के पास प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव रहा है और अब उन्हें प्रदेश की नौकरशाही की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Jun 1, 2026 - 19:49
 0  9
IAS केके पंत ने संभाला कार्यकारी मुख्य सचिव का पद

यंगवार्ता न्यूज शिमला 1 जून, 2026 : 

हिमाचल प्रदेश में साल 1993 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कमलेश कुमार पंत ने कार्यकारी मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभाल लिया है। उत्तराखंड मूल के कमलेश कुमार पंत के पास प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव रहा है और अब उन्हें प्रदेश की नौकरशाही की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। उन्होंने जनता तक पहुंच बढ़ाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि आपदा के नुकसान को कम करने के लिए सरकार के पास विस्तृत कार्ययोजना है। इस पर भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे आपदा प्रबंधन विभाग में किए गए काम के दौरान अनुभव का भी इस्तेमाल करेंगे।

पंत ने कहा कि सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रशासनिक तंत्र को अधिक मजबूत और जवाबदेह बनाया जाएगा। कमलेश कुमार पंत ने प्रशासनिक समन्वय को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए कहा कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जाएगा, ताकि विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश जिन आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, उनसे निपटने के लिए एक विस्तृत और प्रभावी योजना तैयार की जाएगी। इसके तहत वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने तथा संसाधनों के बेहतर उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सामूहिक प्रयासों से प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सकेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow