स्वर्गीय सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन

आज सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर शिमला में रक्तदान शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन रोटरी क्लब, शिमला में किया गया, जिसमें युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा रक्तदान कर मानवता और समाज सेवा का संदेश दिया। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Nov 12, 2026 - 20:07
 0  3
स्वर्गीय सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 12 नवंबर : 

आज सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर शिमला में रक्तदान शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन रोटरी क्लब, शिमला में किया गया, जिसमें युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा रक्तदान कर मानवता और समाज सेवा का संदेश दिया। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इसी उपलक्ष्य में गेयटी थिएटर, शिमला में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता जी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री देवदत्त जोशी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित आर्य ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। और इस उपलक्ष पर मंच पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश शर्मा और सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव सुरेंद्र शर्मा  ने अपनी उपस्थिति दिखाई ।

संगोष्ठी में स्वर्गीय सुनील उपाध्याय जी के जीवन, उनके विचारों, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वर्गीय सुनील उपाध्याय जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके विचारों एवं आदर्शों को समाज के बीच आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। एवं इस उपलक्ष पर शिक्षा , राष्ट्र पुनर्निमाण एवं समाजिक दायित्व में युवाओं की भूमिका को आगे बढ़ाने के बारे में बात की गई ।

अंत में सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />