मेडिकल कॉलेज में बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन सेवाओं को लेकर गंभीर नहीं मेडिकल कॉलेज प्रबंधन: राकेश गर्ग
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन सेवाओं को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर सुस्त रवैया अपनाने के आरोप लगाए है।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 21 सितंबर :
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन सेवाओं को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर सुस्त रवैया अपनाने के आरोप लगाए है।
मीडिया को जारी बयान में राकेश करने कहा कि बंद पड़ी सेवाओं को लेकर ना तो मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और ना ही स्थानीय विधायक गंभीर है उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक द्वारा कहा गया था कि चार सितंबर के बाद मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन सेवाएं बहाल हो जाएगी मगर अभी तक यह सेवाएं बंद पड़ी है जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
राकेश गर्ग ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में जिला के अलग-अलग स्थानों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे हैं जिनमें से कई मरीजों को सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड की सेवाओं से वंचित रहना पड़ता है उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सेवाएं बंद होने के चलते हैं निजी क्लीनिक की सेवाएं लेनी पड़ रही है जहां उन्हें भारी भरकम राशि चुकानी पड़ रही है।
राकेश गर्ग ने कहा कि बीते 4 सालों में मौजूदा सरकार बंद पड़े मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं करवा पाई वही पहले से चल रही सेवाओं का बंद होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जिसका खामियाजा लोगों को भुक्तना पड़ रहा है।
What's Your Reaction?
