सीबीएसई क्लस्टर-16 एथलेटिक्स में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन , ओवरऑल रहा उपविजेता

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब ने सीबीएसई क्लस्टर-16 अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में कई रजत पदक जीतकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर सीबीएसई से संबद्ध एवं मान्यता प्राप्त संस्थान है। 

Aug 2, 2026 - 19:13
Aug 2, 2026 - 19:47
 0  23
सीबीएसई क्लस्टर-16 एथलेटिक्स में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन , ओवरऑल रहा उपविजेता

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  02-08-2026

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब ने सीबीएसई क्लस्टर-16 अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में कई रजत पदक जीतकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर सीबीएसई से संबद्ध एवं मान्यता प्राप्त संस्थान है। 
26 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल, फतेहाबाद (हरियाणा) में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ी भूपेंद्र सिंह ने 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर दो रजत पदक अपने नाम किए। वहीं चेतन्य सिंदूरिया ने ट्रिपल जंप में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। 4×100 मीटर रिले में आदर्श सिंह, शौर्य भारद्वाज, भूपेंद्र कुमार और चेतन्य सिंदूरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी टीम ने 4×400 मीटर रिले में भी रजत पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और सफलता जोड़ी। 
विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर भूपेंद्र सिंह और चेतन्य सिंदूरिया का चयन सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए किया गया है। इस उपलब्धि की घोषणा विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में होते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विद्यालय के डायरेक्टर जी.एस. सैनी तथा प्रिंसिपल गुरविंदर कौर चावला ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें कड़ी मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow