रिज से गायब हुआ हरा पेड़ , सीएम ने जांच के दिए निर्देश , वीरभद्र की प्रतिमा के सामने आ रहा था पेड़

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है।शिमला के  रिज मैदान पर दौलत सिंह पार्क में लगा एक सजावटी छोटा हरा पेड़ के गायब  हो गया है। यह पेड़ रिज पर तैयार की गई पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के ठीक सामने खड़ा यह सजावटी पेड़  जड़ समेत गायब हो गया।  रिज मैदान पर रोजाना चहलकदमी करने वाले लोगों ने यहां से पेड़ गायब किए जाने पर सवाल उठाए हैं

Oct 8, 2025 - 17:23
 0  44
रिज से गायब हुआ हरा पेड़ , सीएम ने जांच के दिए निर्देश , वीरभद्र की प्रतिमा के सामने आ रहा था पेड़
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  08-10-2025

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है।शिमला के  रिज मैदान पर दौलत सिंह पार्क में लगा एक सजावटी छोटा हरा पेड़ के गायब  हो गया है। यह पेड़ रिज पर तैयार की गई पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के ठीक सामने खड़ा यह सजावटी पेड़  जड़ समेत गायब हो गया।  रिज मैदान पर रोजाना चहलकदमी करने वाले लोगों ने यहां से पेड़ गायब किए जाने पर सवाल उठाए हैं। 
उन्होंने कहा जा रहा है कि स्व वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के सामने आने के चलते इस पेड़ को हटाया गया है। हालांकि नगर निगम किस पेड़ को साथ लगते पार्क में शिफ्ट करने की बात कर रहे हैं। वही हिमाचली मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने इस पेड़ को हटाए जाने को लेकर जांच करने की बात कही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि इस पेड़ को वहां से गायब किया गया है तो वह गलत बात है सरकार इसकी जांच करेगी। 
बता दे शिमला के रिज मैदान पर दौलत सिंह पार्क है जहां पर सजावटी और चिनार के पेड़ लगाए गए हैं। इसी पार्क में स्व वीरभद्र सिंह की प्रतिमा भी लगाई गई है जिसका 13 अक्टूबर को उद्घाटन किया जाना है जिसमें प्रियंका गांधी सोनिया गांधी के अलावा सभी बड़े नेता शामिल होंगे।लेकिन उद्घाटन से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow