रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आगाज, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया शुभारंभ
ऐतिहासिक और प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का बुधवार को रामपुर बुशहर में विधिवत आगाज हो गया। पाटबंगला मैदान में आयोजित चार दिवसीय मेले का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने किन्नौरी मार्केट में रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

मेले के शुभारंभ के दौरान राज्यपाल ने किन्नौर से पहुंचे व्यापारियों और उत्पादकों के पारंपरिक उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने किन्नौरी वस्त्रों, हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्तुओं और स्थानीय उत्पादों के बारे में जानकारी हासिल की। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में भी जाना।
What's Your Reaction?