विश्वकर्मा दिवस पर HRTC वर्कशॉप में पूजा अर्चना , भगवान विश्वकर्मा की पूजा के पश्चात शुरू हुआ कामकाज 

विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर देशभर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर मशीनों, औजारों और तकनीकी उपकरणों की पूजा की गई। इसी कड़ी में नाहन स्थित HRTC वर्कशॉप में भी विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां कर्मचारियों ने अपने औजारों की साफ-सफाई कर विधिवत पूजा-अर्चना की।  इस दौरान RM सिरमौर रामदयाल विशेष रूप से मौजूद रहे

Nov 9, 2026 - 17:30
 0  1
विश्वकर्मा दिवस पर HRTC वर्कशॉप में पूजा अर्चना , भगवान विश्वकर्मा की पूजा के पश्चात शुरू हुआ कामकाज 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  09-11-2026
विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर देशभर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर मशीनों, औजारों और तकनीकी उपकरणों की पूजा की गई। इसी कड़ी में नाहन स्थित HRTC वर्कशॉप में भी विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां कर्मचारियों ने अपने औजारों की साफ-सफाई कर विधिवत पूजा-अर्चना की।  इस दौरान RM सिरमौर रामदयाल विशेष रूप से मौजूद रहे। 
मीडिया से बात करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक HRTC सिरमौर रामदयाल ने कहा कि गोवर्धन पूजा के साथ-साथ आज विश्वकर्मा दिवस भी मनाया जाता है। विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर नाहन स्थित HRTC वर्कशॉप में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने सबसे पहले अपने औजारों और मशीनों की साफ-सफाई की और इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा की। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन और निर्माण का देवता माना जाता है। ऐसे में तकनीकी और निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के लिए इस दिन का विशेष महत्व रखता है। 
उन्होंने कहा कि HRTC वर्कशॉप में भी पूजा-अर्चना के माध्यम से कर्मचारियों ने अपने कार्यों में सफलता और जोखिम भरे कामकाज के दौरान सुरक्षित रहने की कामना की। पूजा संपन्न होने के बाद कर्मचारियों ने अपना नियमित कामकाज शुरू किया। इस मौके पर RM सिरमौर रामदयाल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वर्कशॉप में सीमित संसाधनों और पर्याप्त सुविधाओं का अभाव होने के बावजूद कर्मचारी पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />