शिमला की मासिक बैठक में जमकर हंगामा,भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने एक-दूसरे के खिलाफ की नारेबाजी 

नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में नगर निगम मेयर-डिप्टी के कार्यकाल बढ़ाने के मामले पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। इस दाैरान भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

Feb 27, 2026 - 15:33
 0  23
शिमला की मासिक बैठक में जमकर हंगामा,भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने एक-दूसरे के खिलाफ की नारेबाजी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    27-02-2026

नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में नगर निगम मेयर-डिप्टी के कार्यकाल बढ़ाने के मामले पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। इस दाैरान भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सदन की शुरू होने से पहले ही भाजपा पार्षदों ने मेयर के सदन चलाने को लेकर सवाल उठाए। 

भाजपा पार्षद सरोज ठाकुर ने बताया कि पहले ही मेयर-डिप्टी के कार्यकाल बढ़ाने संबंधी विधेयक पर राज्यपाल के साइन नहीं हुए हैं, ऐसे में वह सदन की कार्यवाही कैसे शुरू कर सकते हैं। इस पर दोनों और से जमकर नारेबाजी और बहसबाजी हुई।  भाजपा व कांग्रेस पार्षदों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बता दें शिमला नगर निगम के मेयर का कार्यकाल बढ़ाने के मामले की सुनवाई 2 मार्च को करेगी। याचिकाकर्ताओं की ओर पेश अधिवक्ताओं ने अदालत को बताया कि मेयर की नियुक्ति को तत्काल रद्द कर दिया जाए। सरकार ने मेयर के कार्यकाल को ढाई वर्ष से 5 वर्ष बढ़ाने को लेकर जो ऑर्डिनेंस राज्यपाल को मंजूरी के लिए भेजा था, उसकी समय सीमा 6 जनवरी को खत्म हो गई है। 

अध्यादेश खत्म होने के बाद मेयर पद पर बने नहीं रह सकते हैं। मेयर का ढाई साल का कार्यकाल 14 नवंबर को खत्म हो गया है, उसके बाद रोस्टर के अनुसार महिला को यह सीट आरक्षित थी। ऐसे में मेयर अपने पद पर नहीं बने रह सकते और नगर निगम को तय रोस्टर के मुताबिक चुनाव करवाने होंगे। इसी पर शुक्रवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow