शिमला पुलिस ने  एचआरटीसी बस में चिट्टा तस्करी करते हुए अमृतसर के यिवक को लिया हिरासत में 

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की

Apr 19, 2026 - 16:11
 0  19
शिमला पुलिस ने  एचआरटीसी बस में चिट्टा तस्करी करते हुए अमृतसर के यिवक को लिया हिरासत में 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-04-2026

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर (पंजाब) का एक 30 वर्षीय युवक राजदीप सिंह शिमला में 26 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़ा गया है। 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक एचआरटीसी बस में चिट्टा लेकर जा रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत एनएच-5 पर टूटी बाइफरकेशन के पास बस को रोका। संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके बैग से काले टेप में लिपटा 26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। 

आरोपी की पहचान राजदीप सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब के अमृतसर जिले के गांव पंडोरी बडेच का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow