प्रदेश सरकार युवाओं के ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत- संजय अवस्थी

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप परिवर्तन कर रही है ताकि प्रदेश के युवाओं को रोज़गार एवं स्वरोज़गार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के धुँधन स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया।

Nov 13, 2026 - 17:56
Nov 13, 2026 - 18:37
 0  5
प्रदेश सरकार युवाओं के ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत- संजय अवस्थी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />