सनसनी : कांगड़ा रेलवे स्टेशन के समीप बनेर खड्ड में मिला व्यक्ति का शव
धार्मिक नगरी कांगड़ा में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब कांगड़ा रेलवे स्टेशन के समीप बनेर खड्ड में एक व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों ने जब खड्ड में शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी
यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा 01-03-2026
धार्मिक नगरी कांगड़ा में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब कांगड़ा रेलवे स्टेशन के समीप बनेर खड्ड में एक व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों ने जब खड्ड में शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खड्ड से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जिससे मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके।
What's Your Reaction?



