सरस्वती पैराडाइज़ इंटरनेशनल स्कूल संजौली का प्रबंधन सरकारी नियंत्रण में, ज्योति राणा प्रशासक नियुक्त

शिमला शहर के सरस्वती पैराडाइज़ इंटरनेशनल स्कूल संजौली का प्रबंधन सरकारी नियंत्रण में होगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने वीरवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकोल ज्योति राणा के प्रशासक के तौर पर नियुक्त कर दिया है।

Jun 18, 2026 - 20:41
 0  14
सरस्वती पैराडाइज़ इंटरनेशनल स्कूल  संजौली का प्रबंधन सरकारी नियंत्रण में, ज्योति राणा प्रशासक नियुक्त

यंगवार्ता न्यूज शिमला 18 जून, 2026 : 

शिमला शहर के सरस्वती पैराडाइज़ इंटरनेशनल स्कूल संजौली का प्रबंधन सरकारी नियंत्रण में होगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने वीरवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकोल ज्योति राणा के प्रशासक के तौर पर नियुक्त कर दिया है।


हिमाचल प्रदेश सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 2006 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपायुक्त एवं सह-अतिरिक्त रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज़, जिला शिमला अनुपम कश्यप (आईएएस) ने हिमाचल पब्लिक स्कूल एजुकेशनल सोसायटी, संजौली के तहत सरस्वती पैराडाइज़ इंटरनेशनल स्कूल  के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों की सुरक्षा तथा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। प्रशासक की नियुक्ति प्रारंभिक तौर पर छह माह की अवधि के लिए की गई है।

उपायुक्त अनुपम कश्यप द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां, अनुशासन, प्रशासनिक कार्य तथा विद्यार्थियों के हित किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होने चाहिए। प्रशासक ज्योति राणा विद्यालय और सोसायटी के दैनिक कार्यों का संचालन करेंगी तथा सोसायटी के उपविधियों और प्रचलित कानूनों के अनुरूप नई गवर्निंग बॉडी के गठन की प्रक्रिया भी सुनिश्चित करेंगी।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों तथा संस्थान की सामान्य कार्यप्रणाली को बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान विद्यालय का संचालन निर्बाध रूप से जारी रहेगा और शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं होगा।

प्रशासक की सहायता के लिए उपमंडलाधिकारी (ग्रामीण) शिमला, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा शिमला, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं शिमला, सहायक नियंत्रक (वित्त एवं लेखा) उपायुक्त कार्यालय शिमला तथा तहसीलदार शिमला (ग्रामीण) को भी आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow