राजस्व मंत्री ने सांगला घाटी की ग्राम पंचायत शौंग का किया दौरा
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज कल्पा विकास खण्ड की सांगला घाटी के ग्राम पंचायत शौंग का दौरा कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शौंग में 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया तथा 12 लाख 75 हजार रुपये की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र बानो शौंग का भी उद्घाटन किया।
यंगवार्ता न्यूज रिकांगपिओ 06 जुलाई, 2026 :
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज कल्पा विकास खण्ड की सांगला घाटी के ग्राम पंचायत शौंग का दौरा कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शौंग में 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया तथा 12 लाख 75 हजार रुपये की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र बानो शौंग का भी उद्घाटन किया।
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने देवता श्री बद्रीनारायण जी के मन्दिर प्रांगण में ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जनजातीय जिला किन्नौर में खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढावा दे रहीं है तथा जिला के युवक एवं युवतियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मुक्केबाजी, फुटबॉल व वालीबॉल में अपना परचम लहराया है तथा कल्पा में भव्य स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिससे युवा वर्ग खेलों के प्रति आकर्षित होगें।
राजस्व मंत्री ने बताया कि चिट्टा जैसी नशीली वस्तुओ का प्रयोग आज सामाजिक समस्या बन गया है जिससे न केवल व्यक्ति विशेष पर बल्कि परिवार सहित समाज पर भी बुरा असर पड रहा है। उन्होने लोगों से आहवान किया कि खेलकूद में माध्यम से युवा पीढ़ी नशे की प्रवृत्ति से दूर रह सकती है। युवाओं को पढाई के साथ-साथ व्यायाम व अन्य खेल गतिविधियो में भाग लेना चाहिए ताकि अपनी सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा में लगा कर स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सकें।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश से चिट्टा जैसे घातक नशे को साफ करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है ताकि युवा वर्ग को नशे के दलदल से बचाया जा सकें। और युवा सकारात्मकता के साथ जीवन में आगे बढ़ें और एक सशक्त समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना सतत् योगदान दे सकें।
राजस्व मंत्री ने बताया कि वन अधिकार अधिनियम-2006, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 व नो-तोड़ अधिनियम-1968 प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय यशवंत सिंह परमार की देन है, जोकि निर्धन व उपेक्षित वर्गों के सरंक्षण व उत्थान में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय हैं जो कांग्रेस सरकार की गरीबों के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
बागवानी मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जिला किन्नौर में अब तक 550 लोगों को वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत भू-पट्टे प्रदान कर मालिकाना हक प्रदान किया गया है ताकि वंचित वर्गों का उत्थान संभव हो सके। उन्होने कहा कि गरीब विरोधी भाजपा सरकार ने मनरेगा-2005 को खत्म कर देश के निर्धन व गरीब लोगों के साथ विश्वासघात किया है और काम की गारंटी को केंद्र के पास रखने का निर्णय भाजपा की जन विरोधी सोच को दर्शाता है।
बागवानी मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू छोटे व सीमांत बागवानों, पशुपालकों व कामगारों के कल्याण के लिए कटिबद्ध हैं तथा इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके और प्रदेश आदर्श राज्य के रूप में उभरे।
जगत सिंह नेगी ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा के सुधार के लिए व्यापक कदम उठा रही है तथा प्रदेश में 150 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही हैं। उन्होने बताया कि किन्नौर जिला में निचार, भावानगर, सांगला, रिकांगपिओ व कानम स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर शिक्षा आरंभ किया जा रहा है व सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान की जा रही है तथा शीघ्र ही कटगांव व पूह सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न आरंभ किया जाएगा जिससे हर वर्ग के बच्चों को घर-द्वार पर आधुनिक शिक्षा प्रणाली का लाभ मिल सकंे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि भाजपा प्रतिशोध और विभाजन की राजनीति में विश्वास रखती है तथा राम मंदिर निर्माण में चंदा चोरी पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधान ठाकुर मनी ने राजस्व मंत्री का शौंग गांव में पहुंचने पर स्वागत किया व आभार जताया तथा गांव की समस्याओं से अवगत करवाया। जगत सिंह नेगी ने पंचायत प्रधान व गा्रंमवासीयो की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनकी समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शौंग पंचायत में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कूहल को दुरुस्त किया जाएगा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, संपर्क सड़क को चौड़ा व पक्का किया जाएगा जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले महिला मण्डलों व स्कूल के छात्र-छात्राओं को 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की। इस अवसर पर निदेशक ए0पी0एम0सी0 शिमला-किन्नौर उमेश नेगी, उपमण्डलाधिकारी कल्पा प्रवीण भारद्वाज, उप पुलिस अधीक्षक भावानगर राजकुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप सिंह डोगरा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत टाशी छोडुप नेगी, सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित थे।
What's Your Reaction?


