सिरमौर की सभी ग्राम पंचायतों में दो अक्टूबर को होगी विशेष ग्राम सभा

जिला पंचायत अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला की सभी ग्राम पंचायतों में 02 अक्टूबर 2025 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष ग्राम सभा में गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित करने तथा गांवों में ओडीएफ प्लस मॉडल का सत्यापन अभियान के रूप में किया जाएगा ताकि प्रमाणिकता और निर्धारित दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

Sep 26, 2025 - 18:47
 0  27
सिरमौर की सभी ग्राम पंचायतों में दो अक्टूबर को होगी विशेष ग्राम सभा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  26-09-2025
जिला पंचायत अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला की सभी ग्राम पंचायतों में 02 अक्टूबर 2025 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष ग्राम सभा में गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित करने तथा गांवों में ओडीएफ प्लस मॉडल का सत्यापन अभियान के रूप में किया जाएगा ताकि प्रमाणिकता और निर्धारित दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। 
इसके अतिरिक्त लंबित व्यक्तिगत घरेलू शौचालय ( आईएचएचएल ) आवेदनों की मंजूरी तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) परिसंपत्तियों के सौंदर्यीकरण पर चर्चा उपरांत उन्हें आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस ग्राम सभा में 13 अक्तूबर, 2025 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस-‘‘समर्थ’’ का संदेश पढ़ कर सुनाया जाएगा तथा पंचायत स्तर पर लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाएगा। 
जिला पंचायत अधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को सभी ग्राम पंचायतों में इन मदों को शामिल करने तथा इस विशेष ग्राम सभा की कार्यवाही को ग्राम पंचायत स्तर पर ‘‘सभासार पोर्टल’’ पर अपलोड करने के लिए कहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow