यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब 13-02-2026
गुरु के नगरी पांवटा साहिब के नगर परिषद क्षेत्र में फल एवं सब्जी विक्रेताओं ( रेहड़ी फड़ी यूनियन ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पांवटा साहिब नगर परिषद क्षेत्र में कार्य कर रहे रेहड़ी फड़ी वालों को आ रही समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही रेहड़ी फड़ी यूनियन का गठन कर चुनाव करवाया गया।
रेहड़ी फड़ी यूनियन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से सीताराम को पांवटा साहिब रेहड़ी फड़ी यूनियन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया , जबकि शुभम को उपाध्यक्ष , मदन लाल को कोषाध्यक्ष और पंकज तोमर को सचिव बनाया गया। इसके अतिरिक्त सुनील कुमार को उपसचिव , कपिल , धनीराम , मैनपाल , जीता राम और सतीश तोमर को सदस्य कार्यकारिणी मनोनीत किया गया।
रेहड़ी फड़ी यूनियन पांवटा साहिब का चुनाव सर्वसम्मति से नगर परिषद पांवटा साहिब के कार्यालय में करवाया गया। इसके उपरांत रेहड़ी फड़ी यूनियन ने नगर परिषद पांवटा साहिब की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला को ज्ञापन सोपा गया। साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में रेहड़ी फड़ी यूनियन वालों को आ रही समस्याओं को लेकर भी नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी को अवगत करवाया गया।