हिमाचल प्रदेश में रविवार को सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच शुक्रवार देर रात को बिलासपुर जिले की उपतहसील नम्होल के गुतराहण गांव में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। पानी के साथ भारी मात्रा में आए मलबे ने नम्होल-डाबर संपर्क सड़क पर खड़े सात वाहनों को भी चपेट में ले लिया

Sep 14, 2025 - 11:50
 0  86
हिमाचल प्रदेश में रविवार को सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला    14-09-2025

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच शुक्रवार देर रात को बिलासपुर जिले की उपतहसील नम्होल के गुतराहण गांव में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। पानी के साथ भारी मात्रा में आए मलबे ने नम्होल-डाबर संपर्क सड़क पर खड़े सात वाहनों को भी चपेट में ले लिया। मलबा खेतों में भर जाने से किसानों की खड़ी फसलें तबाह हो गईं हैं।

मंडी के धर्मपुर में सरसकान पंचायत के रौह और सापड़ी गांव में शुक्रवार रात भारी भूस्खलन से करीब आठ घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इनमें रह रहे लोग घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। कई मकानों को खाली करवा दिया गया है। 

तीस परिवार प्रभावित हुए हैं। कई परिवारों ने पूरी रात पड़ोसियों के घरों में शरण लेकर बिताई। चंबा जिले के भटियात में भारी बारिश के चलते घटासनी, परछोड़ और नैनीखड्ड पंचायत में 23 घरों में मलबा घुस गया। सात गोशालाओं को क्षति पहुंची है। चार मवेशियों की दबने से मौत हो गई। लाहड़ू पेट्रोल पंप में भी मलबा घुस गया। 

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर तुन्नूहट्टी, लाहरा, केरू पहाड़ समेत जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। पेड़ गिरने से 11 घंटों तक वाहनों की आवाजाही थमी रही। कुल्लू के दुआड़ा नाले में लकड़ियां एकत्रित करने गया एक युवक बह गया है। लोअर दुआड़ा के बंटी का अभी तक कोई पता नहीं चला है। 

मौसम विभाग ने रविवार को सात जिलों हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार से 17 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, इस दौरान कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। शनिवार को भी धर्मशाला समेत प्रदेश के कई इलाकों को झमाझम बारिश हुई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />