टांडा मेडिकल कॉलेज में राेबाेटिक सर्जरी के लिए हर शुक्रवार और शनिवार का दिन होगा तय  

हिमाचल प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान टांडा मेडिकल कॉलेज में राेबाेटिक सर्जरी के लिए हर शुक्रवार और शनिवार का दिन तय किया गया है। टांडा मेडिकल कॉलेज के यूराेलॉजी विभाग और चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) ने ऑपरेशन शेड्यूल जा

Sep 14, 2025 - 11:55
 0  35
टांडा मेडिकल कॉलेज में राेबाेटिक सर्जरी के लिए हर शुक्रवार और शनिवार का दिन होगा तय  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा     14-09-2025

हिमाचल प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान टांडा मेडिकल कॉलेज में राेबाेटिक सर्जरी के लिए हर शुक्रवार और शनिवार का दिन तय किया गया है। टांडा मेडिकल कॉलेज के यूराेलॉजी विभाग और चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) ने ऑपरेशन शेड्यूल जारी कर दिया है। अभी केवल पेट से संबंधित बीमारियों में रोबोटिक सर्जरी की जाएगी और सर्जरी के तीन से चार दिन में मरीज रिकवर हाे जाता है। 

टांडा मेडिकाल कॉलेज में शुक्रवार काे राेबाेटिक सर्जरी की शुरुआत हुई। पहले ऑपरेशन चंबा की रजनी (43) का हुआ, जिसके पेट से एक ट्यूमर निकाला गया और उसकी किडनी काे सुरक्षित बचा लिया गया। अस्पताल में अभी भी सात से आठ मरीज सर्जरी के लिए भर्ती किए गए हैं। राेबाेटिक सर्जरी के लिए अभी तक काेई स्थायी स्टाफ नहीं है। सर्जरी के लिए नया ऑपरेशन थियेटर बनाया गया है। 

राेबाेटिक सर्जरी के बाद मरीज 3 से 4 दिन में रिकवर हाे जाता है और मरीज काे घर भेज सकते हैं। इसके साथ ही राेबाेटिक सर्जरी के लिए नया ऑपरेशन थियेटर सभी तरह उपकरण जिनकी सर्जरी के समय जरूरत हाेती है, वे सभी उपकरण संस्थान में माैजूद हैं। राेबाेटिक सर्जरी के लिए आने वाले समय में अलग से स्टाफ की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन अभी तक जाे भी राेबाेटिक सर्जरी माैजूदा स्टाफ के सहयाेग से ही की जाएंगी। 

राेबाेटिक सर्जरी के ऑपरेशन थियेटर के जाे अस्सिटेंट हैं, वे उनके अपने हैं। अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानाें में राेबाेट विभाग काे यूराेलॉजी विभाग ही संभालता है। लेकिन यहां पर कैसे करना है, यह ताे प्रशासन और सरकार पर निर्भर करता है। यूराेलॉजी विभाग टांडा मेडिकल कालेज के एसाेसिएट प्राेफेसर डॉ. अंगेश ठाकुर ने कहा कि इस सुविधा का काफी ज्यादा लाभ मरीजों को मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow