हिमाचल में आगामी चार दिनों तक साफ रहेगा मौसम,11 जनवरी से फिर पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

हिमाचल प्रदेश में गत 24 घण्टों के दौरान ऊंचाई वाले 3 क्षेत्रों में बर्फबारी व मध्यवर्ती व मैदानी इलाकों  में बारिश दर्ज की गई। जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में गिरावट दर्ज की गई,,,,,,,,,,,

Jan 7, 2025 - 18:47
 0  48
हिमाचल में आगामी चार दिनों तक साफ रहेगा मौसम,11 जनवरी से फिर पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     07-01-2025

हिमाचल प्रदेश में गत 24 घण्टों के दौरान ऊंचाई वाले 3 क्षेत्रों में बर्फबारी व मध्यवर्ती व मैदानी इलाकों  में बारिश दर्ज की गई। जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी 4 दिनों तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा साथ ही तपमानो में भी उछाल आएगा।मैदानी क्षेत्रों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने सर्द हवाओं का अलर्ट भी जारी किया है।

प्रदेश में 11 जनवरी से प्रवेश कर रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर 13 जनवरी तक देखने को मिलेगा।गत 24 घण्टों के दौरान ऊना में सबसे अधिक तापमान ऊना में 23.4डिग्री दर्ज किया गया।राजधानी शिमला में सोमवार को हुई बारिश के बाद तापमान में 3से4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई वहीं मंगलवार 7 जनवरी को दिन भर धूप खिली रही जिससे तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के वेज्ञानी शोभित कटियार ने कहा कि गत 24 घण्टों के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व मध्यवर्ति व मैदानी क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। आने  10 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। प्रदेश  के जिला लाहौल स्पीति और किन्नौर में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।11 जनवरी से एक बार फिर से पश्चिम विक्षोभ हिमाचल प्रदेश में सक्रिय होगा। 

जिसका असर ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित मध्यवर्ति व मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा।मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी की संभावना है ।11 जनवरी दोपहर बाद से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका असर प्रदेश में 13 जनवरी तक बना रहेगा।वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट की गई है। 

दर्ज की गई है।गत 24 घंटों के दौरान शिमला में 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान में आई है गिरावट ।उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसके चलते मैदानी में शीतलहर चलेगी जिसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। ऊना,बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर के लिए ठंडी हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow