सोलन हॉकी क्लब की मासिक बैठक आयोजित, 27 अगस्त को राइजिंग डे पर होगी प्रतियोगिता
सोलन हॉकी क्लब की मासिक बैठक का आयोजन क्लब के अध्यक्ष एसपी जगोता की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में क्लब के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान 27 अगस्त को क्लब के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्थापना दिवस एवं मेजर ध्यान चंद के जन्म दिन के उपलक्ष्य पर हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता जिला स्तर पर होगी या राज्य स्तर पर, इसका अंतिम निर्णय अगस्त माह में होने वाली अगली बैठक में लिया जाएगा। बैठक में क्लब की अन्य गतिविधियों पर भी मंथन हुआ। वर्तमान में क्लब द्वारा ठोडो मैदान में बच्चों को सुबह और शाम के समय निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
What's Your Reaction?

