सरकार के प्रयासों से जौर्य के जीवन में गूंजी उम्मीदों की मधुर ध्वनि , मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष से मिली साढ़े चार लाख की मदद
प्रदेश सरकार जरूरतमंद लोगों के उत्थान तथा उन्हें सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। किन्हीं कारणवश उपचार करवाने में असमर्थ जरूरतमंदों के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष वरदान साबित हो रहा है। मंडी जिला की बल्ह तहसील के जौर्य को श्रवण यंत्र लगाने में मदद कर प्रदेश सरकार ने एक बार पुनः संवेदनशीलता का परिचय दिया है
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 08-12-2024
प्रदेश सरकार जरूरतमंद लोगों के उत्थान तथा उन्हें सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। किन्हीं कारणवश उपचार करवाने में असमर्थ जरूरतमंदों के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष वरदान साबित हो रहा है। मंडी जिला की बल्ह तहसील के जौर्य को श्रवण यंत्र लगाने में मदद कर प्रदेश सरकार ने एक बार पुनः संवेदनशीलता का परिचय दिया है। बल्ह की डहाणू पंचायत की रहने वाली शकुंतला देवी पत्नी दिवान चंद ने बताया कि वर्ष 2018 में उनके घर बेटा जौर्य पैदा हुआ। एक वर्ष की उम्र में पता चला कि जौर्य को सुनने में कठिनाई है।
What's Your Reaction?



