सैनिक सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सकरोह के सूबेदार मेजर राज कुमार सैंकड़ों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर की सकरोह पंचायत के सूबेदार मेजर राज कुमार (47) का वीरवार को सुबह 9 बजे जम्मू में देहांत हो गया। सूबेदार मेजर राज कुमार को लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। सूबेदार मेजर राज कुमार जम्मू सेक्टर 11 सिग्नल कोर में सेवारत थे

Oct 26, 2024 - 00:53
Oct 26, 2024 - 02:32
 0  63
सैनिक सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सकरोह के सूबेदार मेजर राज कुमार सैंकड़ों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    25-10-2024

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर की सकरोह पंचायत के सूबेदार मेजर राज कुमार (47) का वीरवार को सुबह 9 बजे जम्मू में देहांत हो गया। सूबेदार मेजर राज कुमार को लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। सूबेदार मेजर राज कुमार जम्मू सेक्टर 11 सिग्नल कोर में सेवारत थे। 

शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सकरोह में लाया गया। पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि दिवंगत सूबेदार मेजर पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वह 1998 में सेना में भर्ती हुए थे। 

26 वर्ष तक उन्होंने भारतीय सेना में सेवाएं प्रदान की। उनकी मृत्यु का समाचार मिलते ही उनको श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ इकट्ठा होनी शुरु हो गई थी। जैसे ही दिवंगत का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव में पहुंचा सारा क्षेत्र भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। दिवंगत सूबेदार मेजर अपने पीछे दो बेटे तथा अपनी पत्नी को छोड़ गए हैं। 

दोनों बेटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। इस अवसर पर बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, समाजसेवी संजीव शर्मा , कमल नयन और हजारों की संख्या में आस-पास के गांवों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने नम आंखों से दिवंगत को अंतिम विदाई दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow