मंदिरों के डिजिटल रूपातंरण से पर्यटन को मिल रहा प्रोत्साहन,ऑनलाइन जुड़ रहे देश-विदेश के श्रद्धालु : सीएम 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्चुअल पूजा और लाइव दर्शन नए युग की पद्धतियां हैं, जिनसे विश्व भर के श्रद्धालु खुद को प्राचीन तीर्थ स्थलों के साथ जुड़ा हुआ पा रहे हैं। राज्य सरकार श्रद्धालुओं और प्रदेश के शक्तिपीठों के बीच बंधन को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग कर रही

Oct 2, 2024 - 20:19
Oct 2, 2024 - 20:35
 0  38
मंदिरों के डिजिटल रूपातंरण से पर्यटन को मिल रहा प्रोत्साहन,ऑनलाइन जुड़ रहे देश-विदेश के श्रद्धालु : सीएम 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    02-10-2024

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्चुअल पूजा और लाइव दर्शन नए युग की पद्धतियां हैं, जिनसे विश्व भर के श्रद्धालु खुद को प्राचीन तीर्थ स्थलों के साथ जुड़ा हुआ पा रहे हैं। राज्य सरकार श्रद्धालुओं और प्रदेश के शक्तिपीठों के बीच बंधन को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग कर रही है। यह आभासी माध्यम नवरात्र में उन श्रद्धालुओं के लिए आशीर्वाद तुल्य है, जो इन मंदिरों में व्यक्तिगत रूप से जाने में असमर्थ हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के शक्तिपीठ विश्व भर से लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। धार्मिक पद्धतियों में तकनीक के एकीकरण द्वारा लोगों को दर्शन करने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से ऑनलाइन मंच विकसित किए गए हैं। कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी मंदिर, बज्रेश्वरी मंदिर और चामुंडा मंदिर में आभासी माध्यम से पूजा, धार्मिक सामग्री जैसे प्रसाद और दान की सुविधा दी जा रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनलाइन मंचों के माध्यम से श्रद्धालुओं को विशेष पूजा, मुंडन संस्कार और डाक से प्रसाद प्राप्त करने की सुविधा भी दी जा रही है, जिसका श्रद्धालु पूरा लाभ उठा रहे हैं। सरकार द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि धार्मिक अनुष्ठानों की पवित्रता कायम रहनी चाहिए और आभासी माध्यम से परंपराओं को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ निभाया जाए।

सीएम सुक्खू ने कहा कि ऊना जिला के माता चिंतपूर्णी मंदिर, हमीरपुर जिला के बाबा बालक नाथ मंदिर और शिमला के जाखू मंदिर में श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन की सुविधा दी जा रही है। लाखों श्रद्धालु तकनीकी उन्नति का भरपूर लाभ उठाकर देवी-देवताओं के ऑनलाइन दर्शन कर पा रहे हैं। 

इसके अतिरिक्त कई तीर्थ स्थलों के सोशल मीडिया हैंडल बनाकर भी श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के शक्तिपीठों का डिजिटल रूपातंरण होने से पर्यटन क्षेत्र को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow