बिलासपुर में 30 मार्च को पीएम मोदी एक जनसभा को करेंगे संबोधित,दो लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद

बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक घंटा रहेंगे। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मोहभठ्ठा में 30 मार्च को प्रधानमंत्री की एक जनसभा भी होगी, जिसमें दो लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने उम्मीद है। दोपहर 2 बजे होने वाली सभा में बिना जांच के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा

Mar 29, 2025 - 13:19
Mar 29, 2025 - 13:41
 0  70
बिलासपुर में 30 मार्च को पीएम मोदी एक जनसभा को करेंगे संबोधित,दो लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद

न्यूज़ एजेंसी -छत्तीसगढ़    29-03-2025

बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक घंटा रहेंगे। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मोहभठ्ठा में 30 मार्च को प्रधानमंत्री की एक जनसभा भी होगी, जिसमें दो लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने उम्मीद है। दोपहर 2 बजे होने वाली सभा में बिना जांच के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे में सभास्थल पर लोगों को तीन घंटा पहले पहुंचना होगा।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए बिलासपुर सहित प्रदेश भर से करीब 3 हजार जवान सभास्थल पहुंचे गये है। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिए एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के अफसर भी बिलासपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट में देर शाम से लेकर रात तक जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों की बैठक ली। प्रधानमंत्री मोदी की सभा को लेकर शासन-प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। 

गुरुवार को कलेक्टर अवनीश शरण ने समीक्षा बैठक में सीएम विष्णुदेव साय को तैयारियों के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। सभास्थल पर लोगों के बैठक व्यवस्था से लेकर वाहन पार्किंग को लेकर विशेष इंतजाम किया गया है। ताकि, गर्मी में लोगों को सभास्थल तक आने के लिए ज्यादा दूर पैदल न चलना पड़े। 

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की विद्युत, तेल और गैस, रेल, सडक़, शिक्षा एवं आवास क्षेत्रों से संबंधित कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />