उप मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में भगवान के श्री चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि की कामना

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज शिमला के गंज बाजार स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने भगवान श्री चरणों में शीश नवा कर प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि की कामना की

Aug 15, 2025 - 15:37
Aug 15, 2025 - 16:02
 0  24
उप मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में भगवान के श्री चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि की कामना
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    15-08-2025

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज शिमला के गंज बाजार स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने भगवान श्री चरणों में शीश नवा कर प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना आयोजित की गई, जिसमें उप-मुख्यमंत्री ने भी सहभागिता की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि यह जीवन में धर्म, कर्तव्य और निष्ठा का संदेश भी देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और समाज में भाईचारे, एकता और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। 

इस मौके पर शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान व अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस पूरे कार्यक्रम में उत्साह एवं भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow