उपाध्यक्ष विनय कुमार ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की ली सलामी,बोले कई चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ रहा हिमाचल  

79वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को जिला हमीरपुर में भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया, जिसमें हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने ध्वजारोहण किया और भव्य परेड की सलामी ली

Aug 15, 2025 - 15:41
Aug 15, 2025 - 15:58
 0  47
उपाध्यक्ष विनय कुमार ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की ली सलामी,बोले कई चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ रहा हिमाचल  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर      15-08-2025

79वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को जिला हमीरपुर में भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया, जिसमें हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने ध्वजारोहण किया और भव्य परेड की सलामी ली। 

इस परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड और विभिन्न शिक्षण संस्थानों की एनसीसी, एनएसएस तथा विशेष बच्चों की टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी जिलावासियों को बधाई देते हुए विनय कुमार ने कहा कि यह दिवस उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का दिन है, जिनके त्याग और बलिदान के कारण हमने आजादी हासिल की थी।
 
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद विभिन्न युद्धों एवं सैन्य ऑपरेशनों के दौरान हिमाचल प्रदेश के वीर सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। प्रदेश के वीर सपूतों को 4 परमवीर चक्र, 2 अशोक चक्र, 10 महावीर चक्र और 24 कीर्ति चक्रों से नवाज़ा जा चुका है। अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के बाद हिमाचल प्रदेश के समक्ष गरीबी और साधनों की कमी जैसी कई चुनौतियां थीं। लेकिन हिमाचल के मेहनती और ईमानदार लोग बुलंद हौसलों के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ते रहे।

वर्ष 2023 में हिमाचल ने गम्भीर प्राकृतिक आपदा का सामना किया। इससे उबरने के लिए प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से आपदा राहत पैकेज वितरित किया। इस वर्ष भी प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वास के लिए विशेष राहत पैकेज का प्रावधान किया है, जिसमें, राहत राशि को 25 गुणा तक बढ़ाया गया है। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के घोषणा-पत्र के अनुसार सरकार ने ढाई वर्ष के कार्यकाल में 10 में से 6 गारंटियों को पूरा कर लिया है।
 
प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस बहाल की। महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना, सुख सम्मान निधि योजना आरम्भ की। लगभग 2.95 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेज़ी माध्यम में पढ़ाई शुरू की गई है। हिमाचल प्रदेश दूध की खरीद पर समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बना है। युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये की ‘राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना’ आरंभ की गई है।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार तहसील और उप-तहसील स्तर पर विशेष राजस्व अदालतों का आयोजन करके 4.20 लाख से अधिक राजस्व मामलों का निपटारा किया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोले गए हैं और इनमें छह-छह विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। प्रदेश के मेडिकल कालेजों में पैट स्कैन, रोबोटिक सर्जरी और अन्य अत्याधुनिक सेवाएं आरंभ की गई हैं।
 
डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के अंतर्गत देश एवं विदेश में उच्च शिक्षा शिक्षा ग्रहण करने के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख रुपये तक के ऋण का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे में व्यापक सुधार के कारण हिमाचल प्रदेश के बच्चों का पढ़ने का स्तर पूरे देश में सबसे बेहतर आंका गया है। राष्ट्रीय स्तर की समग्र रैंकिंग में हिमाचल को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। वर्ष 2021 में किए गए सर्वेक्षण में हिमाचल को 21वां स्थान मिला था।
  
विनय कुमार ने कहा कि ढाई वर्षों के दौरान जिला में विकास की एक नई गाथा लिखी गई है। हमीरपुर में लगभग डेढ़ दशक से लटके बस अड्डे का कार्य आरंभ करवाया गया है, जिस पर लगभग 125 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हमीरपुर शहर को नगर निगम का दर्जा दिया गया है। नादौन में ई-बस डिपो के निर्माण के लिए भी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। हमीरपुर के मिनी सचिवालय एवं उपायुक्त कार्यालय परिसर की कायाकल्प करके इसे आम जनता के लिए काफी सुविधाजनक बनाया गया है। 

इसी परिसर में ओपन एयर जिम, चिल्ड्रन पार्क, कैंटीन और कई अन्य सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। हमीरपुर में एचपीपीसीएल की सोलर विंग और भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के मुख्यालय स्थापित किए गए हैं। बाबा बालक नाथ मंदिर और इसके आसपास के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए 65 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की गई है। हमीरपुर के निकट जसकोट, नादौन के कोहला, सुजानपुर के दाड़ला और बड़सर के बुंबलू में 3 हैलीपैड और एक हैलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। 

नाबार्ड के तहत जिला हमीरपुर को लगभग 146 करोड़ रुपये की 25 पेयजल योजनाएं, 19 सिंचाई योजनाएं और 5 बाढ़ नियंत्रण योजनाएं मंजूर की गई हैं। अनुसूचित जाति उपयोजना के माध्यम से भी 14 करोड़ 90 लाख रुपये की 19 पेयजल योजनाएं मंजूर की गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर में 52,933 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। 

जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना के लिए प्रक्रिया आरंभ की गई है। इनमें से भोरंज के गांव करहा और नादौन के गांव अमलैहड़ में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का कार्य आरंभ भी कर दिया गया है।
  
विधानसभा उपाध्यक्ष ने समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, आपदा के दौरान बचाव कार्यों में सराहनीय भूमिका निभाने वाले होमगार्ड्स एवं अग्निशमन कर्मचारियों राकेश कुमार, रमेश चंद, मनोज कुमार और अजीत सिंह, ताइक्वाडों की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आकांक्षा को सम्मानित किया। उन्होंने परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया।
 
समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, ओबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, सुभाष ढटवालिया, सुमन भारती, डीसी अमरजीत सिंह, एसपी भगत सिंह ठाकुर, अन्य अधिकारी, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, भूतपूर्व सैनिक, कांग्रेस एवं इसके सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और अन्य लोग भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow