स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में मिली उपलब्धि निक्षय मित्र बनाने में प्रदेशभर में अव्वल रहा जिला कांगड़ा
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जिला कांगड़ा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अभियान के तहत नए निक्षय मित्र बनाने में जिला कांगड़ा प्रदेशभर में पहले स्थान पर चल रहा है। 17 सितंबर से शुरू अभियान में 24 सितंबर तक 2285 निक्षय मित्रों को जोड़ा गया

यंगवार्ता न्यूज़ - धमर्शाला 26-09-2025
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जिला कांगड़ा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अभियान के तहत नए निक्षय मित्र बनाने में जिला कांगड़ा प्रदेशभर में पहले स्थान पर चल रहा है। 17 सितंबर से शुरू अभियान में 24 सितंबर तक 2285 निक्षय मित्रों को जोड़ा गया है। इसमें माई युवा भारत के स्वयंसेवकों को ही शामिल किया है।
वहीं, कई जिलों में यह आंकड़ा अभी 1,000 भी पास नहीं कर पाया है। ये स्वयंसेवी टीबी मरीजों को आहार किट नहीं बांटेंगे। इसका उद्देश्य केवल टीबी के साथ जी रहे लोगों का मनोबल बढ़ाना है और क्षय रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना है।
भविष्य में टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में यह स्वंयसेवी अपना अहम योगदान देंगे। इसके अलावा टीबी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में भी सहयोग करेंगे। माई युवा भारत के अलावा रेड रिबन क्लब के सदस्यों को भी इसमें शामिल किया गया है। कांगड़ा में निक्षय मित्र बनाने में स्वास्थ्य खंड ज्वालामुखी सबसे अव्वल चल रहा है।
आठ दिन में खंड के तहत 381 स्वयंसेवियों को अभियान के तहत निक्षय मित्र बनाया है। शाहपुर ब्लॉक में केवल 37 ही निक्षय मित्र बन सके हैं। इस अभियान में माई युवा भारत के क्षेत्रीय निदेशक ध्रुव डोगरा सहयोग दे रहे हैं।
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत माई युवा भारत के स्वयंसेवकों को निक्षय मित्र बनाने में जिला कांगड़ा प्रदेश भर में सबसे आगे चल रहा है। अभी तक 2285 स्वयंसेवियों को निक्षय मित्र बनाया है। इसका काम टीबी के साथ जी रहे लोगों का मनोबल बढ़ाना है।-
What's Your Reaction?






