ईडी दफ्तर पर सीबीआई दबिश के बाद फरार डिप्टी डायरेक्टर का भाई गिरफ्तार , पूछ्ताछ के लिए चंडीगढ़ ले गई सीबीआई 

हिमाचल प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पर सीबीआई की टीम ने  बुधवार को रेड डाली थी। सीबीआई की टीम को ईडी के एक डिप्टी डायरेक्टर की तलाश थी, जो कि ईडी दफ्तर में नहीं मिला तो सीबीआई ने शिमला में उसके आवास पर भी दबिश दी। यहां पर उसके भाई को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है और अपने साथ चंडीगढ़ ले गई

Dec 26, 2024 - 11:47
Dec 26, 2024 - 11:55
 0  153
ईडी दफ्तर पर सीबीआई दबिश के बाद फरार डिप्टी डायरेक्टर का भाई गिरफ्तार , पूछ्ताछ के लिए चंडीगढ़ ले गई सीबीआई 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  26-12-2024

हिमाचल प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पर सीबीआई की टीम ने  बुधवार को रेड डाली थी। सीबीआई की टीम को ईडी के एक डिप्टी डायरेक्टर की तलाश थी, जो कि ईडी दफ्तर में नहीं मिला तो सीबीआई ने शिमला में उसके आवास पर भी दबिश दी। यहां पर उसके भाई को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है और अपने साथ चंडीगढ़ ले गई। 
जानकारी के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसे दो लोगों से ईडी के अधिकारी ने करोड़ों रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस दौरान दोनों ने सीबीआई को जानकारी दे दी और फिर सीबीआई टीम शिमला पहुंची थी। यहां पर पुलिस ने डिप्टी डायरेक्टर के भाई विकास दीप को उसके घर गिरफ्तार कर लिया और चंडीगढ़ में कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। सीबीआई की टीम डिप्टी डायरेक्टर को ट्रैप करना चाहती थी, लेकिन वह पहले ही फरार हो गया था। 
बताते है कि पकड़ा गया आरोपी विकास दीप दिल्ली में बैंक में बड़े पद पर तैनात है। उधर, सीबीआई की टीम ने शिमला में ईडी दफ्तर से अहम दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं। हिमाचल के ही दो लोगों के खिलाफ ईडी के खिलाफ शिकायत दी थी। हिमाचल प्रदेश में ऐसा पहली बार ही हुआ है कि किसी ईडी के अधिकारी पर सीबीआई की टीम ने रेड डाली है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow