32वीं हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस शुरू , मुख्यमंत्री ने भाग ले रहे शिक्षकों और विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में 32वीं हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2024 का आयोजन 18 अक्तूबर से 14 नवम्बर, 2024 तक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 18-19 और 21-22 अक्तूबर को यह सम्मेलन प्रदेश के 73 उप-मंडलों में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 6 और 8 नवम्बर को प्रदेश के सभी जिलों में तथा 13 और 14 नवम्बर को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा

Oct 20, 2024 - 01:04
Oct 20, 2024 - 01:40
 0  38
32वीं हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस शुरू , मुख्यमंत्री ने भाग ले रहे शिक्षकों और विद्यार्थियों को दी बधाई
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  19-10-2024


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में 32वीं हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2024 का आयोजन 18 अक्तूबर से 14 नवम्बर, 2024 तक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 18-19 और 21-22 अक्तूबर को यह सम्मेलन प्रदेश के 73 उप-मंडलों में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 6 और 8 नवम्बर को प्रदेश के सभी जिलों में तथा 13 और 14 नवम्बर को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की युवा पीढ़ी में विज्ञान के प्रचार और प्रसार के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में नवाचारों को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी का समावेश किया जा रहा है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रमों में कृत्रिम मेधा व तकनीक आधारित विषयों का समावेश किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग ले रहे सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके उत्साह और समर्पण से राज्य में विज्ञान के भविष्य को नया आकार मिलेगा। 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद द्वारा शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के सहयोग से किया जा रहा है। सम्मेलन में लगभग 22 हजार विद्यार्थी और आठ हजार शिक्षक भाग ले रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow