विवादित संजौली मस्जिद मुद्दा, मस्ज़िद में नमाज़ पर रोक लगाने के लिए बड़ा आंदोलन करेगी देव भूमि संघर्ष समिति 

शिमला में विवादित संजौली मस्जिद का मुद्दा फिर से गर्मा गया है. शुक्रवार को जुम्मे की नमाज़ अदा करने के लिए 30 से अधिक नमाज़ी मस्जिद पहुंचे. इससे पहले देवभूमि संघर्ष समिति ने विवाद मस्जिद में नमाज न होने देने का आह्वान किया

May 23, 2025 - 16:02
May 23, 2025 - 16:06
 0  31
विवादित संजौली मस्जिद मुद्दा, मस्ज़िद में नमाज़ पर रोक लगाने के लिए बड़ा आंदोलन करेगी देव भूमि संघर्ष समिति 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   23-05-2025

शिमला में विवादित संजौली मस्जिद का मुद्दा फिर से गर्मा गया है. शुक्रवार को जुम्मे की नमाज़ अदा करने के लिए 30 से अधिक नमाज़ी मस्जिद पहुंचे. इससे पहले देवभूमि संघर्ष समिति ने विवाद मस्जिद में नमाज न होने देने का आह्वान किया था. इसके देखते हुए मस्ज़िद को जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा बल तैनात था। 

पुलिस की ओर से नमाज़ियों को मस्ज़िद  जाने दिया गया. जिसके बाद संजौली में जुटे देवभूमि शंकर समिति के लोगों ने सड़क पर ही इसका विरोधी जताना शुरू कर दिया और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे. देवभूमि संघर्ष समिति ने इसके खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है. शाम 4:00 बजे इसको लेकर देवभूमि संघर्ष समिति बैठक करेगी, जिसमें आगामी योजना तय की जाएगी। 

देवभूमि संघर्ष समिति ने कहा कि  हिंदुओं को विवादित मस्जिद के पास जाने से रोका जा रहा है और मुसलमानों को नमाज पढ़ने दी जा रही है. देवभूमि संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार और पुलिस प्रशासन मुसलमानों को संरक्षण दे रहे हैं. देवभूमि संघर्ष समिति का आरोप है कि सरकार और प्रशासन के लोगों ने मुसलमानों को बुलाकर नमाज़ अदा करने को कहा। 

उन्होंने कहा कि देवभूमि संघर्ष समिति इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी. शाम 4 बजे एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी. समिति ने चेताया है कि इस बार प्रदर्शन खाली हाथ नहीं होगा. संघर्ष समिति ने कहा कि अगर पुलिस हिंदुओं पर बल प्रयोग करेगी, तो विरोध करने वाले हाथों में लाठी लेकर पहुंचेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow