दलाई लामा के तिब्बत का आध्यात्मिक और लौकिक नेतृत्व ग्रहण करने की 75वीं वर्षगांठ पर मैक्लोडगंज में कार्यक्रम आयोजित 

दलाई लामा के तिब्बत का आध्यात्मिक और लौकिक नेतृत्व ग्रहण करने की 75वीं वर्षगांठ पर मैक्लोडगंज स्थित चुगलाखांग मठ में विशेष समारोह आयोजित

Nov 18, 2025 - 15:34
Nov 18, 2025 - 15:38
 0  23
दलाई लामा के तिब्बत का आध्यात्मिक और लौकिक नेतृत्व ग्रहण करने की 75वीं वर्षगांठ पर मैक्लोडगंज में कार्यक्रम आयोजित 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    18-11-2025

दलाई लामा के तिब्बत का आध्यात्मिक और लौकिक नेतृत्व ग्रहण करने की 75वीं वर्षगांठ पर मैक्लोडगंज स्थित चुगलाखांग मठ में विशेष समारोह आयोजित किया गया। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हजारों तिब्बतियों और अतिथियों ने दलाई लामा का आभार व्यक्त किया। समारोह में दलाई लामा भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में चेक गणराज्य की राजदूत डॉ. एलीस्का जिगोवा और विदेश मंत्रालय के लायजन अधिकारी यशबीर सिंह बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व लायजन अधिकारियों और उन डीएसपी अधिकारियों ने भी शिरकत की जिन्होंने धर्मशाला में दलाई लामा कार्यालय में वर्षों तक सेवाएं दी हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत तिब्बती मुख्य न्याय आयुक्त येशी वांगमो, निर्वासित तिब्बती संसद के स्पीकर खेनपो सोनम तेनदेल और सिक्योंग एवं प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग द्वारा मंडल अर्पण तथा बुद्ध के शरीर, वचन और मन के प्रतीकों के समर्पण से हुई। इसके बाद पूर्व सांसद ताशी नामग्याल ने तिब्बती स्कूलों के पूर्व छात्रों की ओर से मंडल अर्पण किया। कार्यक्रम में भारत और नेपाल के तिब्बती विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow