कांग्रेस सरकार के खिलाफ रैली के लिए बिंदल ने झोंकी पूरी ताकत , फ्लैक्स डिज़ाइन तक खुद संभाला मोर्चा

चार दिसंबर को कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ होने वाले प्रदेश स्तरीय विशाल प्रदर्शन की तैयारियों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का असाधारण समर्पण पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। डॉ. बिंदल खुद धर्मशाला की एक फ्लेक्स शॉप पर बैठकर रैली के फ्लेक्स , होर्डिंग और प्रमोशनल डिज़ाइन्स को अंतिम रूप देते देखे गए।

Dec 2, 2025 - 18:25
Dec 2, 2025 - 19:07
 0  27
कांग्रेस सरकार के खिलाफ रैली के लिए बिंदल ने झोंकी पूरी ताकत , फ्लैक्स डिज़ाइन तक खुद संभाला मोर्चा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला 02-12-2025

चार दिसंबर को कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ होने वाले प्रदेश स्तरीय विशाल प्रदर्शन की तैयारियों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का असाधारण समर्पण पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। डॉ. बिंदल खुद धर्मशाला की एक फ्लेक्स शॉप पर बैठकर रैली के फ्लेक्स , होर्डिंग और प्रमोशनल डिज़ाइन्स को अंतिम रूप देते देखे गए। 
पार्टी कार्यक्रम को लेकर उनकी यह जमीनी सक्रियता और संवेदनशीलता कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरने का काम कर रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष का इस स्तर पर आकर सीधे डिजाइनिंग में शामिल होना दिखाता है कि भाजपा के लिए यह प्रदर्शन सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं , बल्कि जनहित की लड़ाई है।
 भाजपा कार्यकर्ताओं में इसे लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। उनका मानना है कि डॉ. बिंदल के इस छोटे-से लेकिन बड़े संदेश देने वाले कदम ने पूरे संगठन में नई ऊर्जा भर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow