अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इंडियन प्रीमियर प्रीमियर लीग के सत्र की सुनाई देने लगी गूंज 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इंडियन प्रीमियर प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सत्र की गूंज सुनाई देने लगी है। संभावित मैचों की मेजबानी को लेकर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने अपनी तैयारियां शुरू

Mar 26, 2026 - 15:58
Mar 26, 2026 - 15:59
 0  32
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इंडियन प्रीमियर प्रीमियर लीग के सत्र की सुनाई देने लगी गूंज 

यंगवार्ता न्यूज़ - धमर्शाला    26-03-2026

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इंडियन प्रीमियर प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सत्र की गूंज सुनाई देने लगी है। संभावित मैचों की मेजबानी को लेकर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एसोसिएशन फिलहाल बीसीसीआई द्वारा जारी किए जाने वाले दूसरे शेड्यूल का इंतजार कर रही है।

शेड्यूल स्पष्ट होते ही मैदान और प्रैक्टिस सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा। इस बार बीसीसीआई ने अभ्यास सत्रों और पिचों के निर्माण को लेकर कुछ सख्त और नई गाइडलाइन जारी की है, जिसका पालन करना अनिवार्य होगा। बीसीसीआई के नए निर्देशों के तहत इस बार अभ्यास के दौरान पिच शेयरिंग की परंपरा खत्म कर दी गई है।

नियम के अनुसार, यदि एक टीम अपना अभ्यास सत्र समाप्त करती है तो उसके बाद आने वाली दूसरी टीम को वही पुरानी पिच नहीं दी जाएगी। दूसरी टीम के लिए बिल्कुल ताजी और नई नेट पिच तैयार रखनी होगी। इसके अलावा बल्लेबाजों को लंबे शॉट खेलने का अभ्यास कराने के लिए रेंज हिटिंग के विशेष विकेट भी अलग से तैयार किए जाएंगे। 


मैच मिलने की स्थिति में अभ्यास पिचों का निर्माण टीमों की जरूरत और मैचों की संख्या के आधार पर किया जाएगा। बीसीसीआई के निर्देशों के अनुसार, ऐसी पिचें तैयार की जाएंगी जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित हों।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />