हिमाचल के पूर्व और मौजूदा आला अधिकारी आमने-सामने! नेता प्रतिपक्ष बोले- मुख्यमंत्री का अधिकारियों पर नहीं नियंत्रण
हिमाचल प्रदेश में पूर्व और मौजूदा आला अधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है. जिला सोलन के चेस्टर हिल में जमीन ख़रीद से जुड़े कथित गड़बड़ी मामले को लेकर अधिकारी एक-दूसरे पर हमलावर नज़र आ रहे
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 14-04-2026
हिमाचल प्रदेश में पूर्व और मौजूदा आला अधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है. जिला सोलन के चेस्टर हिल में जमीन ख़रीद से जुड़े कथित गड़बड़ी मामले को लेकर अधिकारी एक-दूसरे पर हमलावर नज़र आ रहे हैं। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अधिकारियों के इशारों पर काम कर रहे हैं. वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पलटवार करते हुए जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके अधिकारियों पर नियंत्रण को लेकर ही सवाल खड़े किए. मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में DC को जांच के लिए कहा गया है. इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में चेस्टर हिल प्रोजेक्ट विवाद का कारण बना हुआ है. आरोप है कि इस प्रोजेक्ट में धारा- 118 का उल्लंघन हुआ है और प्रोजेक्ट के निर्माण में भी कई गड़बड़ियां है. पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता विनय शर्मा की ओर से इस मामले से जुड़ी शिकायत छोटा शिमला थाने में देने के बाद से मामला लगातार गया हुआ है।
शिकायत में वर्तमान कार्यकारी मुख्य सचिव संजय गुप्ता पर आरोप लगे, तो CS संजय गुप्ता ने पूर्व मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, आरडी धीमान और श्रीकांत बालदी सवाल उठाए. इसके बाद पूर्व मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने मामले में प्रतिक्रिया दी।
विनित चौधरी ने इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े किए. रिटायर्ड IAS विनीत चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री इन आरोपों को हल्के में लेते हुए केवल तीन नौकरशाहों के बीच आपसी खींचतान बता रहे हैं, जो उचित नहीं है।
What's Your Reaction?




