वल्लभ महाविद्यालय मंडी के बीएड प्रशिक्षु अब अन्य कॉलेजों में होंगे शिफ्ट, हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद  हरकत में आया विश्वविद्यालय प्रशासन 

राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के बीएड प्रशिक्षुओं को अब अन्य कॉलेजों में शिफ्ट किया जाएगा। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्रों के हितों को प्राथमिकता दी जाए और किसी भी छात्र को शैक्षणिक नुकसान न

Mar 25, 2026 - 19:10
Mar 25, 2026 - 20:02
 0  5
वल्लभ महाविद्यालय मंडी के बीएड प्रशिक्षु अब अन्य कॉलेजों में होंगे शिफ्ट, हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद  हरकत में आया विश्वविद्यालय प्रशासन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    25-03-2026

राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के बीएड प्रशिक्षुओं को अब अन्य कॉलेजों में शिफ्ट किया जाएगा। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्रों के हितों को प्राथमिकता दी जाए और किसी भी छात्र को शैक्षणिक नुकसान न हो। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आ गया है। 

प्रशिक्षुओं को अन्य मान्यता प्राप्त कॉलेजों में समायोजित करने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसमें नजदीकी कॉलेज, सीटों की उपलब्धता और छात्रों की सुविधा को आधार बनाया जाएगा। 28 मार्च से प्रस्तावित बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी अब निर्धारित समय पर नहीं होंगी। परीक्षा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि छात्रों को नए कॉलेजों में शिफ्ट होने के बाद तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। 

संभवतया अब एक सप्ताह बाद ही प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही शिफ्टिंग और नई परीक्षा तिथि को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डाॅ. सुनील ठाकुर ने बताया कि न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बाद वल्लभ कॉलेज के बीएड प्रशिक्षुओं को अब अन्य बीएड काॅलेजों में शिफ्ट किया जाएगा। 

28 मार्च से शुरू होने वाली प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में भी बदलाव किया गया है। जल्दी आगामी शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। उच्च न्यायालय के आदेश का पालन किया जाएगा। प्रशिक्षुओं के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक आयोजित की गई है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow