स्कूल बसों में किराया वृद्धि को को लेकर छात्रों के अभिभावकों ने सचिवालय में डिप्टी सीएम अग्निहोत्री से की मुलाकात  

शिमला में स्कूल बसों में किराया वृद्धि को को लेकर छात्रों के अभिभावकों ने सचिवालय में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात की. इस दौरान अभिभावकों ने स्कूल बसों के किराए में राहत देने की मांग रखी

May 24, 2025 - 17:21
May 24, 2025 - 17:22
 0  29
स्कूल बसों में किराया वृद्धि को को लेकर छात्रों के अभिभावकों ने सचिवालय में डिप्टी सीएम अग्निहोत्री से की मुलाकात  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    24-05-2025

शिमला में स्कूल बसों में किराया वृद्धि को को लेकर छात्रों के अभिभावकों ने सचिवालय में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात की. इस दौरान अभिभावकों ने स्कूल बसों के किराए में राहत देने की मांग रखी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में स्कूलों के लिए 42 बसें डेडिकेटेड हैं, लेकिन इनसे लगभग 4 करोड़ का घाटा होता है। 

बस किराए के लिए वर्तमान में 1800 और 2500 रुपये के दो स्लैब हैं. अभिभावकों ने स्लैब को घटाकर 1200 और 1800 रुपये करने का सुझाव दिया था. इस पर सरकार ने निर्णय लेते हुए पहला स्लैब की सीमा 5 किलोमीटर से बढ़ाकर 6 किलोमीटर करने और किराया 600 रुपए घटाकर 1200 रुपये करने का फैसला किया है। 

दूसरे स्लैब की सीमा 10 किलोमीटर से बढ़ाकर 12 किलोमीटर और किराया 2500 से घटाकर 1800 रुपये तय करने का निर्णय किया है. इसके अलावा 12 किलोमीटर से अधिक दूरी पर 2000 रुपये चार्ज किए जाएंगे. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अभिभावकों से स्कूल में ही पास बनाने की बात कही. स्कूल प्रबंधन पास नहीं बनाते हैं. लेकिन HRTC जल्द ही ऑनलाइन पास बनाने की सुविधा शुरू करेगा। 

वहीं, हाल ही प्रदेश सरकार के फैसले के बाद बसों के किराया बढ़ोतरी के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किराया 46% बढ़ा था, जबकि वर्तमान सरकार ने केवल 15% वृद्धि की है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow