भाजपा नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर समाज को बांटने का काम कर रहा कांग्रेस और उसका टूलकिट गैंग : भाजपा

भाजपा संगठन पर्व के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन चंडीगढ़ भाजपा मुख्यालय में किया गया, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप में उपस्थित रहे

Dec 23, 2024 - 18:27
Dec 23, 2024 - 18:43
 0  56
भाजपा नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर समाज को बांटने का काम कर रहा कांग्रेस और उसका टूलकिट गैंग : भाजपा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  23-12-2024
भाजपा संगठन पर्व के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन चंडीगढ़ भाजपा मुख्यालय में किया गया, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप में उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि बैठक में प्रदेश के संगठन पर्व के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई , प्रदेश में संगठन की प्राथमिक सदस्यता 16,91,118 और सक्रिय सदस्यता 26,382 हुई है। इस उत्तम कार्य के लिए भाजपा के सभी नेताओं ने प्रदेश के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 171 मंडलों में से 113 मंडलों का गठन हो गया है और जल्द ही शेष मंडलों का गठन कर दिया जाएगा। 
प्रदेश में सभी कार्यक्रम समय अवधि अनुसार चल रहे है यह संगठन की शक्ति को दर्शाता है। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि जैसे कि विदित है कि प्रदेश में संगठन की सभी गतिविधियां समय अनुसार चल रही है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। हिमाचल प्रदेश, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गृह प्रदेश है और प्रदेश का संगठन अपने सभी कार्यों एवं अपेक्षाओं पर खरा उतरा है। भाजपा प्रदेश प्रभाती श्रीकांत शर्मा ने कहा की बाबा साहेब की हमेशा सामाजिक और राजनीतिक उपेक्षा करने वाले कांग्रेस के नेता आज वोट बैंक की खातिर बाबा साहेब के अपने होने का ढोंग कर रहे हैं। राजनीतिक एजेंडे को साधने के लिए कांग्रेस और उसका 'टूलकिट गैंग' भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर समाज को बांटने का काम कर रहा है। अपनी विभाजनकारी, द्वेषपूर्ण राजनीति को बल देने और चुनावों में मिल रही हार से हताश कांग्रेस के नेताओं ने लोकतंत्र के मंदिर को भी नहीं छोड़ा और उसको भी अपनी साजिश का केंद्र बना दिया, राहुल गाँधी और उनके नेताओं के द्वारा किया गया ये कृत निंदनीय है। 
भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह के पूरे बयान में से एक छोटे ‘एडिटेड वीडियो’ को पेश किया गया, ये साजिश नहीं तो क्या है? कांग्रेस और उसके टूल किट गैंग ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों के एडिट वीडियो का प्रचार किया। फिर लोकसभा चुनाव में अमित शाह जी के बयान को एआई का उपयोग कर एडिट किया। चुनावों में मिली हार से कांग्रेस इतनी बौखला गई है कि वो जनता के बीच उन्माद पैदा कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की देश के संविधान को समावेशी बनाने में, देश के पिछड़ा वर्ग, दलित, आदिवासी और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए तथा देश के लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों का सम्मान करता है। जिन्होंने जीवन भर बाबा साहब का अपमान किया, बाबा साहब के सिद्धांतों को दरकिनार किया, जब तक सत्ता में रहे तब तक बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया और आरक्षण के सिद्धांतों की धज्जियां उड़ाईं, वो लोग आज बाबा साहब के नाम पर भ्रांति फैलाना चाहते हैं। 
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर को 1952 के लोकसभा चुनाव और 1954 के चुनाव में हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस पार्टी द्वारा विशेष प्रयास कर उनकी हार सुनिश्चित किया गया। कांग्रेस के नेताओं ने कई बार खुद अपने आप को भारत रत्न दिया, लेकिन बाबा साहब अंबेडकर को इस सम्मान से भी अछूता रखा। बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न तब दिया गया, जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं थी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन वाली सरकार थी। यूपीए-2 शासन के दौरान 2012 में एनसीईआरटी की किताब के एक शर्मनाक चित्र में पंडित नेहरू को बाबा साहेब अंबेडकर को 'कोड़े मारते' हुए दिखाया गया था। बाबा साहेब के सम्मान की बात करने वाले राहुल गाँधी इस अपमान पर चुप क्यों हैं, ये बस घड़ियाली आसूं बहा कर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं, ये एक फ्लॉप पोलिटिकल ड्रामा है, उस ज्यादा कुछ नहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow