बुक स्कैनिंग के नाम पर पंजाब की कंपनी हिमाचलियों को करोड़ों का चूना लगाकर  फरार , जांच में जुटी पुलिस 

हिमाचल प्रदेश मेंं करोड़ों की ठगी का एक और मामला सामने आया है, जिससे इस कंपनी में पैसा लगाने और इससे जुड़े लेागों में हडक़ंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब की एक स्कैनिंग व प्रिंटिंग कंपनी ने हिमाचल प्रदेश के कई लोगों से बुक स्कैनिंग व प्रिंटिंग का ठेका देने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की है। पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने उन्हें निवेश करने के लिए मजबूर किया और फिर पैसे लेकर अचानक फरार हो गए हैं

Nov 8, 2025 - 12:08
Nov 8, 2025 - 12:21
 0  43
बुक स्कैनिंग के नाम पर पंजाब की कंपनी हिमाचलियों को करोड़ों का चूना लगाकर  फरार , जांच में जुटी पुलिस 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  08-11-2025

हिमाचल प्रदेश मेंं करोड़ों की ठगी का एक और मामला सामने आया है, जिससे इस कंपनी में पैसा लगाने और इससे जुड़े लेागों में हडक़ंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब की एक स्कैनिंग व प्रिंटिंग कंपनी ने हिमाचल प्रदेश के कई लोगों से बुक स्कैनिंग व प्रिंटिंग का ठेका देने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की है। पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने उन्हें निवेश करने के लिए मजबूर किया और फिर पैसे लेकर अचानक फरार हो गए हैं। कंपनी ने अपने जाल में फंसाने के लिए विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल किया। 
कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपनी मार्केटिंग रणनीति के तहत कुछ स्थानीय लोगों की मदद से निवेशकों को यह विश्वास दिलाया कि उन्हें बुक स्कैनिंग व प्रिंटिंग के लिए बड़े ऑर्डर मिलेंगे, जिससे उन्हें भारी लाभ होगा। लोगों का कहना है कि कंपनी प्रतिनिधि उन्हें यह कह कर अपने जाल में फंसाते थे कि अगर वे 55250 रुपए निवेश करेंगे, तो पहले महीने में उन्हें 2,33,000 रुपए मिलेंगे और उसके बाद हर महीने 3,30,000 रुपए मिलेंगे और यह योजना 12 महीने तक चलने वाली थी। इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति नए निवेशक को जोड़ता था, तो उसे 1,00,000 रुपए का बोनस मिलता था। 
लोगों ने एक लाख से लेकर 20 लाख रुपए तक का निवेश किया है। निवेश करने के बाद जब लोग कंपनी प्रतिनिधियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे है , तो उनके नंबर बंद हैं। इस योजना में निवेश करने के लिए कांगड़ा जिला के अनेक लोगों ने बड़ी संख्या में पैसे लगाए थे, लेकिन कंपनी के प्रतिनिधि एकाएक फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें कांगड़ा, मंडी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के कई नामों लोग शामिल हैं। 
कुछ लोग शुरुआती दौर में इस कंपनी से जुड़ गए थे उन्होंने अच्छी कमाई कर ली है, लेकिन छोटे निवेशक बुरी तरह से परेशान हैं। इस कंपनी ने हिमाचल के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी इस तरह की धोखाधड़ी की है, जिसके परतें भी खुलने लगी हैं। भोपाल में मिसरोद पुलिस थाना में कई लोगों ने इस तरह की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई। हिमाचल के विभिन्न जिलों में इसके बाद हडक़ंप मच गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow