प्रधान मंत्री आवास योजना में आवास प्लस मोबाइल एप्लीकेशन से पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण : डीसी
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अन्तर्गत सर्वे हेतु सरकार द्वारा आवास प्लस मोबाइल एप्लीकेशन लांच की गई है, जिसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश में 1 जनवरी, 2025 से 31 मार्च, 2025 तक पात्र लाभार्थियों का सर्वे किया जाएगा। इसके लिए लाभार्थी स्वयं भी सर्वेक्षण कर आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि सर्वे ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों स्तरों पर किया जा सकता है
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 06-01-2024
What's Your Reaction?



