भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित की जा रही तिरंगा यात्रा , पाकिस्तान ने कोई हरकत की तो देंगे युद्ध जैसा जवाब : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कहा है कि  ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की पाकिस्तान पर वो जबाबी कारवाई है जिसका पहलगाम नरसंहार के बाद हर भारतीय बेसब्री से इंतजार कर रहा था। पूरी दुनिया में खूंखार आतंकवादियों को शरण देने वाले एकमात्र बदनाम देश पाकिस्तान से कश्मीर में घुस आए आतंकवादियों ने  पहलगाम में धर्म पूछकर हमारे निहत्थे हिन्दू भाइयों को मौत के घाट उतारा तो उस दिन के बाद जो बदले की आग हर भारतीय में जल रही थी

May 16, 2025 - 18:34
May 16, 2025 - 18:42
 0  50
भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित की जा रही तिरंगा यात्रा , पाकिस्तान ने कोई हरकत की तो देंगे युद्ध जैसा जवाब : जयराम ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  16-05-2025
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कहा है कि  ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की पाकिस्तान पर वो जबाबी कारवाई है जिसका पहलगाम नरसंहार के बाद हर भारतीय बेसब्री से इंतजार कर रहा था। पूरी दुनिया में खूंखार आतंकवादियों को शरण देने वाले एकमात्र बदनाम देश पाकिस्तान से कश्मीर में घुस आए आतंकवादियों ने  पहलगाम में धर्म पूछकर हमारे निहत्थे हिन्दू भाइयों को मौत के घाट उतारा तो उस दिन के बाद जो बदले की आग हर भारतीय में जल रही थी उन्हीं उमड़ी भावनाओं को देखते हुए भारत सरकार ने आतंकी देश को मुंह तोड़ जबाब इस ऑपरेशन के माध्यम से दिया है। आतंकियों ने तब धर्म पूछकर हमारे लोगों को निशाना बनाया तो अब हमने पाकिस्तान को उनके कर्म देख कर सैन्य कारवाई से माकूल जबाब दिया है। मंडी में भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा के बाद सेरी मंच पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये पहला मौका है जब पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे हिंदुस्तान ने पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाने का जवाब मात्र 25 मिनेट की कारवाई में करके दिखाया है। 
ये जबाबी सैन्य कारवाई वहां के आम नागरिकों पर नहीं बल्कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले उन सभी 9 ठिकानों पर हुई है जहां से आतंकी भारत की सीमा में घुस आते थे। ये सटीक कारवाई भी दुनिया में पहली बार हुई है। जब इस कारवाई से 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए तो इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने सेना को आगे कर सीमापार से कभी ड्रोन तो कभी मिसायल से हमले शुरू किए लेकिन हमारी वायु सेना ने  हवाई मार्ग में ही उन्हें नष्ट कर दिया जबकि इस जबाबी कारवाई में हमारी वायु सेना ने उनके कई सैन्य ठिकाने और एयरबेस तबाह कर दिये। यही हमारी सबसे बड़ी जीत थी कि पाकिस्तान इस कारवाई से घबरा गया और दुनिया के कई देशों से मध्यस्तता के लिए गिड़गिड़ाने लगा। इस बीच उनकी तरफ से ही संघर्ष विराम का प्रस्ताव आया तो भारत ने भी इस पर विचार कर हामी भरी। साथ ही दो टूक कह दिया है कि हम अपनी शर्तों पर ये युद्धविराम कर रहे हैं लेकिन युद्ध समाप्त नहीं हुआ है। ये ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा अगर पाकिस्तान की तरफ से एक भी आतंकी घटना को अंजाम दिया तो युद्ध की भाषा में ही जवाब दिया जाएगा। 
जयराम ठाकुर ने कहा।कि भारतीय सेना के अदम्य साहस, ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को समर्पित इस "तिरंगा यात्रा" में अद्भुत जोश देखने को मिला है। ये सिर्फ यात्रा नहीं, राष्ट्र के प्रति सम्मान, गर्व और अटूट एकता की गूंज थी। हर भारतीय की ये जनभावना है कि जिस देश ने भी अगर पाकिस्तान का अब साथ दिया तो भारत को उसके साथ सारे संबंध तोड़ देने चाहिये। खासकर इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान का साथ देने वाले देश तुर्की का पूरी तरह बायकॉट करना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए ये यात्रा निकाली जा रही है जिसमें कोई राजनीतिक भाषण और नारेबाजी नहीं होगी। इस दौरान उनके साथ भारतीय सेना से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर, कारगिल वार हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा, राकेश जंबाल, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, पूर्ण चंद, दीपराज, दलीप ठाकुर, जिलाध्यक्ष मंडी निहाल चंद, जिलाध्यक्ष सुंदरनगर पूर्व विधायक हीरालाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रजत ठाकुर भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow