धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होगा शक्तिपीठ त्रिलोकपुर , विधायक अजय सोलंकी ने किया नौका विहार का शुभारंभ 

उत्तरी भारत की प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में अब यहां पहुंचने वाले विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु नोका विहार का भी लुत्फ उठा पाएंगे। स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने आज यहां शिव मंदिर परिसर में नौका विहार की शुरुआत की। 

Jan 17, 2026 - 19:43
Jan 17, 2026 - 20:03
 0  10
धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होगा शक्तिपीठ त्रिलोकपुर , विधायक अजय सोलंकी ने किया नौका विहार का शुभारंभ 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  17-01-2026
उत्तरी भारत की प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में अब यहां पहुंचने वाले विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु नोका विहार का भी लुत्फ उठा पाएंगे। स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने आज यहां शिव मंदिर परिसर में नौका विहार की शुरुआत की। 
विधायक अजय सोलंकी ने यहां करीब डेढ करोड रुपए की लागत से बनने जा रही गौशाला का शिलान्यास और करीब 30 लाख की लागत से बने पशु औषधालय त्रिलोकपुर का उद्घाटन भी किया। मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि त्रिलोकपुर एक तीर्थ स्थल है। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं इस तीर्थ स्थल को अब धार्मिक पर्यटन के रूप में भी विकसित करने की प्रयास किया जा रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाली समय में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिले इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। 
अजय सोलंकी ने कहा कि यहां करीब डेढ करोड रुपए की लागत से गौशाला का निर्माण किया जाएगा , ताकि सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को एक आश्रय दिया जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी पूरा करवा लिया जाएगा। वही क्षेत्र के लोगों को पशुओं के उपचार की व्यवस्था के लिए 30 लाख रुपए की लागत से पशु औषधालय का भी निर्माण किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow